Sunday, October 19, 2025
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

श्रीलंकाई नौसेना ने 13 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया, दो के पैर में गोली लगी

कोलंबो, (वेब वार्ता)। श्रीलंका की नौसेना ने 13 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। इन पर श्रीलंका के समुद्री जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने का आरोप जड़ा गया है। इनको जापना के पास कांकेसंथुराई में 28 जनवरी को पकड़कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

डेली न्यूज के अनुसार, इनकी न्यायिक हिरासत अवधि 10 फरवरी को पूरी होगी। एक नौसेना अधिकारी ने 27 जनवरी को कांकेसंतुरई पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि श्रीलंकाई जल क्षेत्र में भारतीय मछुआरे अनधिकृत रूप से मछली पकड़ने की गतिविधियों में संलिप्त हैं। इस शिकायत के बाद नौसेना ने अपने जल क्षेत्र में निगरानी तंत्र को सक्रिय किया। शिकायत दर्ज कराने के 24 घंटे बाद 13 भारतीय मछुआरों को पकड़ा गया। खबर में यह भी कहा गया है कि धरपकड़ के दौरान एक भारतीय मछुआरा नौसेना के अधिकारी से उलझ गया। इस अधिकारी की बंदूक गलती से चल गई। गोली दो भारतीय मछुआरों के पैरों में लगी है। उन्हें जाफना जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest

More articles