पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर गोताखोरो की मदद से शव की खोजबीन जारी है।
जनपद हमीरपुर निवासी 17 वर्षीय विनोद कुमार बाकल गांव स्थित सिद्ध पीठ जोगनी माता मंदिर में चल रहे मेले में अपने पिता के साथ आया था।इस दौरान वह यमुना नदी में नहाते समय पैर गहरे पानी में चले जाने से युवक डूब गया। अन्य युवकों ने डूबते देखा तो तुरंत पिता को जानकारी दी। और पुलिस को सूचना देकर पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थानीय गोताखोरों व पुलिस की सहायता से नाव व जाल डालकर खोजबीन की जा रही।प्रभारी निरीक्षक सूबेदार बिंद ने बताया कि शव की स्थानीय गोताखोरो की सहायता से शव की तलाश शुरू है।




