राज्यउत्तर प्रदेशफार्माकोलॉजी विभाग में ड्रग एडिक्शन विषय पर व्याख्यान...

फार्माकोलॉजी विभाग में ड्रग एडिक्शन विषय पर व्याख्यान का हुआ आयोजन

कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर के फार्माकोलॉजी विभाग में ड्रग एडिक्शन (नशे की लत) एवं मादक पदार्थों के दुरुपयोग विषय पर एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. आर. सी. चौरसिया, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, फार्माकोलॉजी विभाग, मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, प्रयागराज ने व्याख्यान प्रस्तुत किया।
व्याख्यान के दौरान डॉ. चौरसिया ने ड्रग एडिक्शन के विभिन्न पहलुओं, इसके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ड्रग एडिक्शन एक गंभीर स्वास्थ्य एवं सामाजिक समस्या है, जो व्यक्ति के साथ-साथ उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करती है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर मामलों में लत की शुरुआत जिज्ञासा, दोस्तों के दबाव, घर के माहौल और पढ़ाई और पारिवारिक तनाव से होती है, इसके अलावा उन्होंने नशे की लत से ग्रसित व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील एवं सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण अपनाने तथा वैज्ञानिक जानकारी के माध्यम से समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर के फार्माकोलॉजी विभाग के समस्त संकाय सदस्य एवं सभी स्नातकोत्तर (पीजी) विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस अतिथि व्याख्यान का मुख्य उद्देश्य चिकित्सा शिक्षा के अंतर्गत नशे की लत के प्रति वैज्ञानिक समझ विकसित करना तथा मादक पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति जागरुकता को प्रोत्साहित करना था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -