राज्यउत्तर प्रदेशस्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित मन्नालाल वैद्य की 60वीं...

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित मन्नालाल वैद्य की 60वीं पुण्यतिथि पर अरुण पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

अंग्रेजों के विरुद्ध आंदोलन में चार बार गए जेल,

लक्ष्मीकान्त पाठक

WhatsApp Image 2026 10 14 at 3.23.31 PM

हरदोई (वेब वार्ता) देश की आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले हरदोई के अग्रिम पंक्ति के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित मन्नालाल वैद्य की 60वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को रेलवेगंज स्थित अरुणा पार्क में स्थापित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिकों, बुद्धिजीवियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों और पत्रकारों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।पंडित मन्नालाल वैद्य ने अंग्रेजों के विरुद्ध स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई और इस दौरान उन्हें चार बार जेल यात्रा करनी पड़ी। इसके अतिरिक्त फैजाबाद जेल में देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के साथ रहने के दौरान उन्हें उनकी सेवा करने का अवसर भी मिला। बताया गया कि उन्होंने आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के माध्यम से शास्त्री जी के दमे का उपचार किया था।कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र ‘मधुर’ ने की। इस अवसर पर सचिन सिंह एडवोकेट एवं समाजसेवी भारत पांडेय ने पंडित मन्नालाल वैद्य के जीवन, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और समाजसेवा के कार्यों पर प्रकाश डाला।प्रतिमा पर माल्यार्पण करने वालों में सुशील अवस्थी छोटे महाराज, हरिओम त्रिपाठी, वरिष्ठ कांग्रेसी संपूर्णानंद, अभय कुशवाहा, धनंजय कुमार, देवेंद्र विक्रम सिंह, कांग्रेसी नेता अजय सिंह अधिवक्ता सुशील पाठक, विनय गौड़, रवींद्रनाथ अग्निहोत्री, समाजसेवी एसपी सिंह तथा पत्रकार रितेश मिश्र रोहित मिश्रा और नवल किशोर

कुलदीप शर्मा मनोज पांडे विश्वजीत पांडे सत्यजीत पांडे जानू पांडे सभी लोग उपस्थित रहे पत्रकार विजय पांडेय एवं संजय पांडेय ने उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -