खेलमालिबोंगवे माकेटा बने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के सहायक...

मालिबोंगवे माकेटा बने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के सहायक कोच, बीसीबी के साथ हुआ दो साल का करार

ढाका, 03 अक्टूबर (वेब वार्ता)। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने शुक्रवार को साउथ अफ्रीका के मालिबोंगवे माकेटा को राष्ट्रीय पुरुष क्रिकेट टीम का नया सहायक कोच नियुक्त किया है। उनका अनुबंध दो साल का होगा और वह अक्टूबर 2026 से नवंबर 2028 तक इस पद पर काम करेंगे।

46 वर्षीय मालिबोंगवे माकेटा बांग्लादेश टीम में मोहम्मद सलाहुद्दीन की जगह लेंगे। सलाहुद्दीन को हाल ही में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीब) की हाई परफॉर्मेंस यूनिट का प्रमुख नियुक्त किया गया है, लेकिन वह फिलहाल राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़े हुए हैं। इस समय बांग्लादेश की टीम जापान में है, जहां वह शनिवार को एशियन गेम्स के पुरुष टी20 ब्रॉन्ज मेडल मैच में श्रीलंका का सामना करेगी। यह मुकाबला निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा।

क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) के लेवल 4 क्वालिफाइड कोच माकेटा, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में बांग्लादेश टीम से जुड़ेंगे। टीम का अगला असाइनमेंट अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच और उसके बाद अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के साथ वनडे ट्राई-सीरीज खेलना है।

माकेटा ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “मैं बांग्लादेश राष्ट्रीय टीम के सहायक कोच का पद स्वीकार करके खुश हूं। मैं बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड द्वारा मुझ पर जताए गए भरोसे और विश्वास के लिए वास्तव में आभारी हूं, और मैं टीम की सफलता में सकारात्मक योगदान देने के लिए उत्सुक हूं।”

साउथ अफ्रीका में घरेलू, अंतरराष्ट्रीय और हाई-परफॉर्मेंस क्रिकेट में दो दशकों से अधिक का कोचिंग अनुभव रखने वाले माकेटा ने पहले 2017 से 2019 तक प्रोटियाज पुरुष टीम के सहायक कोच के रूप में काम किया है। इस दौरान वे इंग्लैंड में हुए आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप 2019 अभियान का भी हिस्सा थे।

साउथ अफ्रीका की पुरुष सीनियर टीम के साथ अपने पिछले कार्यकाल के दौरान, माकेटा उस कोचिंग सेटअप का हिस्सा थे जिसने ऑस्ट्रेलिया और भारत के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज जीती थी, साथ ही श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज में भी जीत हासिल की थी। उन्होंने कहा, “हमारी टीम युवा और शानदार है। मैं फिल (सिमंस) और बाकी कोचिंग स्टाफ के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्साहित हूं, ताकि खिलाड़ियों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सामने आ सके और उनके लगातार विकास में मदद मिल सके। इस मौके के लिए एक बार फिर धन्यवाद। मैं इस सफर को शुरू करने और बांग्लादेश नेशनल टीम में योगदान देने के लिए उत्साहित हूं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -