राज्यउत्तर प्रदेशपेड़ गिरने से रामपाल यादव गंभीर रूप से...

पेड़ गिरने से रामपाल यादव गंभीर रूप से घायल लखनऊ में हो रहा इलाज।

पचपेड़वा / बलरामपुर
क़मर खान
थाना पचपेड़वा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोतीनगर (मतईडीह) निवासी 55 वर्षीय रामपाल यादव उर्फ घिर्रे पुत्रराम दुलारे शुक्रवार की शाम पेड़ की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल रामपाल यादव भाजपा बूथ अध्यक्ष रत्तीराम यादव के छोटे भाई बताए जा रहे हैं।
परिजनों के अनुसार, रामपाल यादव जुड़िकुइयां में सहबाज प्रधान के कॉम्प्लेक्स में कॉस्मेटिक की छोटी दुकान चलाते हैं। शुक्रवार शाम करीब सात बजे दुकान बंद कर वह घर लौट रहे थे। इसी दौरान फजले रहमानिया इंटर कॉलेज के पीछे बरगदवा मोतीनगर मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे खड़ा यूकेलिप्टस का मोटा पेड़ अचानक उनके ऊपर गिर पड़ा।
हादसे में रामपाल यादव पेड़ के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद परिजन उन्हें निजी एंबुलेंस से उपचार के लिए लखनऊ ले गए, जहां उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।
परिजनों ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है और रामपाल यादव का आयुष्मान कार्ड भी नहीं बन सका है। घटना को दैवी आपदा बताते हुए प्रधान प्रतिनिधि नन्दकुमार पाण्डेय ने पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह ( शैलू) से अहेतुक सहायता दिलाने की मांग की है।
पेड़ गिरने से रास्ता पूरी तरह बंद हो गया जिसकी सूचना पाते ही नगर पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर तत्परता दिखाते हुए पेड़ को कटवा कर रास्ता कुछ ही घंटों में खुलवा दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -