महानगरदिल्ली-एनसीआरशिक्षा में रंगमंच कार्यशाला के अंतर्गत प्रस्तुत हुआ...

शिक्षा में रंगमंच कार्यशाला के अंतर्गत प्रस्तुत हुआ नाटक ‘नया घर’, अंधविश्वास के विरुद्ध दिया मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

नोएडा, (वेब वार्ता)। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) एवं जैपी पब्लिक स्कूल, नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘शिक्षा में रंगमंच’ कार्यशाला के अंतर्गत नाटक ‘नया घर’ का प्रभावशाली मंचन जैपी पब्लिक स्कूल नोएडा मे किया गया। नाटक का लेखन एवं निर्देशन सुनील चौहान ने किया। नाटक मे अतिथि के रूप मे प्रदीप बाजपेई, प्रताप सिंह थे।

स्कूल की प्रिंसिपल अंजली मलिक ने बताया की नाटक की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो नए घर में आने के बाद रहस्यमयी घटनाओं का सामना करता है। परिवार की बेटी अन्वी को परछाइयाँ दिखाई देने और अनजानी आवाज़ें सुनाई देने लगती हैं। परिवार उसकी परेशानी को समझने के बजाय पहले इसे डर और भ्रम मानता है तथा बाद में अंधविश्वास के प्रभाव में तंत्र-मंत्र और झाड़-फूँक का सहारा लेता है।

‘नया घर’ नाटक ने दिया अंधविश्वास के विरुद्ध मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता का संदेशस्थिति गंभीर होने पर अन्वी को अस्पताल ले जाया जाता है, जहाँ चिकित्सक बताते हैं कि वह भूत-प्रेत के प्रभाव में नहीं, बल्कि स्किज़ोफ्रेनिया जैसी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी बीमारी से जूझ रही है। नाटक के माध्यम से बताया गया कि ऐसी मानसिक स्वास्थ्य स्थितियों में व्यक्ति को ऐसी आवाज़ें सुनाई दे सकती हैं या ऐसी चीज़ें दिखाई दे सकती हैं, जो वास्तव में मौजूद नहीं होतीं। उचित चिकित्सकीय उपचार, थेरेपी और परिवार के सहयोग से स्थिति को प्रभावी ढंग से संभाला जा सकता है।

नाटक का अंतिम संदेश दर्शकों को विशेष रूप से प्रभावित करता है। कलाकारों ने मानसिक स्वास्थ्य को लेकर समाज में व्याप्त भ्रांतियों और अंधविश्वास पर सवाल उठाते हुए विज्ञान, संवेदनशीलता और मानवीय सहयोग को अपनाने का आह्वान किया। नाटक का केंद्रीय संदेश रहा—“भूत नहीं, समझ की ज़रूरत है।
डर नहीं, इलाज की ज़रूरत है।
अंधविश्वास नहीं, विज्ञान और इंसानियत की ज़रूरत है।”

कार्यशाला की मार्गदर्शक सुश्री अंजली मलिक, प्रधानाचार्य, कार्यशाला संयोजक डॉ. मुकेश उपाध्याय (उप निदेशक, उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज) तथा निवेदक सुरेश शर्मा (निदेशक, उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज) रहे। नाटक मे कलाकारों की बात करे तो अदीफ़ा सिद्दीकी, मोक्षी जैन काव्या जैन, ग्रीवा सिंह, अनुभूति सिंह,अर्जुन गुप्ता, रिद्धि वर्धन उपाध्याय, नायरा सक्सेना, अन्वी गंगल, अंशिका शर्मा, सैय्यद हमज़ा, फ़ाज़ रहमान, लक्ष्य शर्मा रहे वही प्रकाश व्यवस्था पर सक्षम मिश्रा थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -