महानगरदिल्ली-एनसीआरएआईएसएफ-एआईवाईएफ ने पुलिस कार्रवाई की जांच की मांग...

एआईएसएफ-एआईवाईएफ ने पुलिस कार्रवाई की जांच की मांग की, 100 शहरों में ‘कोकरोच बाग’ अभियान का ऐलान

नई दिल्ली, 22 जुलाई (वेब वार्ता)। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन और ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन ने मंगलवार को प्रेस क्लब में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में हालिया पुलिस कार्रवाई की आलोचना करते हुए देशभर के 100 शहरों में ‘कोकरोच बाग’ नाम से अभियान चलाने की घोषणा की। संगठन ने आरोप लगाया कि हाल के एक प्रदर्शन के दौरान उसके कई छात्र एवं युवा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ने मारपीट की।

संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के अध्यक्ष विराज देवांग ने दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान कई कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस थानों के भीतर भी मारपीट की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष वैभव चोपकर और प्रदेश सचिव प्रतिक्षा धोके के साथ भी पुलिस ने कथित रूप से दुर्व्यवहार किया।

संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि भूख हड़ताल पर बैठे अनिकेत माडके, बिट्टू और गुलाब दान के साथ भी मारपीट की गई। इसके अलावा दिल्ली के सद्दाम हुसैन और छवि के घायल होने तथा महाराष्ट्र की श्रावणी बुवा को सिर में गंभीर चोट लगने का दावा किया गया।

एआईवाईएफ के राष्ट्रीय सचिव हरीश बाला, एआईएसएफ बिहार के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर कुमार, एआईएसएफ दिल्ली के प्रदेश सचिव इंजामामुल हसन, एआईएसएफ उत्तर प्रदेश के संयुक्त सचिव चंद्रभान तथा मोहम्मद बिलाल अहमद के साथ भी कथित रूप से मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया।

संवाददाता सम्मेलन के दौरान संगठन ने देशभर के 100 शहरों में ‘कोकरोच बाग’ अभियान शुरू करने की घोषणा की। पदाधिकारियों ने कहा कि यह नाम प्रतीकात्मक है और इसका उद्देश्य देशव्यापी जनआंदोलन को संगठित करना है। उनके अनुसार विभिन्न राज्यों में इस अभियान की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और आने वाले समय में इसे व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा।

संगठन ने पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने तथा घायल कार्यकर्ताओं को समुचित उपचार और मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -