महानगरदिल्ली-एनसीआरदिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं...

दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं और बादलों से मिली राहत

नई दिल्ली, 22 जून (वेब वार्ता)। राजधानी दिल्ली में बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच रविवार को मौसम ने करवट ली। सुबह से तेज हवाएं चलने और आसमान में काले बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि दोपहर बाद धूप निकलने के कारण उमस में वृद्धि हो गई और शाम तक लोगों को गर्मी का अहसास बना रहा।

रविवार सुबह राजधानी के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलीं और आसमान में बादलों का डेरा रहा। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में मामूली नरमी दर्ज की गई। हालांकि दोपहर करीब एक बजे तेज धूप निकलने के बाद गर्मी का असर फिर बढ़ गया। शाम के समय भी उमस भरी गर्मी से लोगों को विशेष राहत नहीं मिल सकी।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य के आसपास रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 63 प्रतिशत तथा न्यूनतम आर्द्रता 35 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना जताई है। इसके बाद अगले 24 घंटों में तापमान में लगभग दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 22 जून से 27 जून तक राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को सूर्योदय सुबह 5 बजकर 24 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 7 बजकर 22 मिनट पर होगा। दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। विभाग ने नागरिकों को बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -