बलरामपुर में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत विद्यालय में छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

पचपेड़वा/बलरामपुर, 09 मई (कमर खान)। मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना पचपेड़वा पुलिस द्वारा विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और शिक्षिकाओं को महिला सुरक्षा, बाल विवाह निषेध, दहेज प्रतिषेध कानून तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान के नेतृत्व में यह अभियान संचालित किया गया। ग्राम लक्ष्मीनगर स्थित आदर्श सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाई स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मिशन शक्ति प्रभारी उप निरीक्षक इंद्रेश यादव, महिला आरक्षी कोमल अवस्थी, रिक्रूट महिला आरक्षी उजाला सरोज, रिक्रूट महिला आरक्षी दिव्या मिश्रा तथा आरक्षी अंशू कुशवाहा मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को दहेज प्रथा और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि बाल विवाह कानूनन अपराध है। पुलिस टीम ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों की भी विस्तार से जानकारी दी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना सहित सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

पुलिस टीम ने महिला सुरक्षा और आपातकालीन सहायता से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए वूमेन पावर लाइन 1090, एंबुलेंस सेवा 108, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, गर्भवती महिलाओं के लिए 102, साइबर हेल्पलाइन 1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के उपयोग के बारे में समझाया। इस दौरान छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में भी पूछा गया, हालांकि किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। पुलिस टीम ने सभी को कानून का पालन करने और किसी भी समस्या की स्थिति में थाना स्तर पर गठित मिशन शक्ति केंद्र तथा महिला साइबर सेल से संपर्क करने की सलाह दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img

More articles