न्यूज़ टीवी इंडिया दर्शकों को हर ख़बर पर एक नया दृष्टिकोण देने के लिए प्रतिबद्ध है। जब हमारी बातचीत चैनल के CEO मिथिलेश सिन्हा से हुई, तो यह स्पष्ट महसूस हुआ कि यह चैनल भीड़ से अलग सोच के साथ आगे बढ़ रहा है…
वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश सिन्हा अपनी टीम में अधिकतर क्रिएटिव और टेक्निकल प्रोफेशनल्स को शामिल कर रहे हैं…. उनका मानना है कि एक मजबूत, पेशेवर और संतुलित टीम ही किसी भी प्रोडक्ट को लोकप्रिय बनाती है… यदि टीम पारदर्शी और व्यवस्थित हो, तो ग्रुपिज़्म जैसी समस्याओं की कोई गुंजाइश नहीं रहती।
न्यूज़ टीवी इंडिया एक हिंदी न्यूज़ और समसामयिक मामलों का चैनल है, जो राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों के साथ-साथ राजनीतिक विश्लेषण, व्यापारिक अपडेट और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित है… यह चैनल खुद को एक तेज़ी से उभरते सेटेलाइट न्यूज़ चैनल और डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में स्थापित कर रहा है, जिसका उद्देश्य पूरे भारत के दर्शकों तक विश्वसनीय और समय पर जानकारी पहुंचाना है।
मिथिलेश सिन्हा के अनुसार, “हम अलग होंगे — हमारा चैनल व्यक्ति से ज्यादा खबरों पर ध्यान देगा। हमारी सबसे बड़ी ताकत हमारे दर्शक हैं। अब समय आ गया है कि हम विश्वसनीयता वापस लाएं और सोशल मीडिया पर फैल रही फेक न्यूज़ को तोड़ें।”
यह दृष्टिकोण चैनल की संपादकीय नीति को स्पष्ट करता है, जिसमें निष्पक्षता, विश्वसनीयता और दर्शकों के भरोसे को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। चैनल की संपादकीय टीम को और मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यकारी संपादक अजय विक्रम सिंह, है…. जिनका अनुभव और संपादकीय दृष्टिकोण कंटेंट की गुणवत्ता और विश्वसनीयता को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहा है।
DTH प्लेटफॉर्म: टाटा प्ले (Tata Play – 575), जियो (Jio – 5014) और अन्य सैटेलाइट टीवी नेटवर्क्स पर भी उपलब्ध है।
OTT प्लेटफॉर्म: मोबाइल ऐप्स और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स जैसे जियो टीवी, टाटा प्ले, वोडाफोन, जेंगा टीवी, अमेज़न फायर टीवी, लिमेक्स टीवी, टीवी वन ऐप, ओटीटी प्ले, प्लेबॉक्स टीवी और गूगल प्ले स्टोर सहित अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध।
डिजिटल उपस्थिति: न्यूज़ चैनल की मजबूत मौजूदगी इसकी वेबसाइट, यूट्यूब और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी है, जिससे दर्शकों तक तेज़ और व्यापक पहुंच सुनिश्चित होती है।
केबल नेटवर्क: देश के विभिन्न राज्यों में लोकल केबल ऑपरेटर्स के माध्यम से भी चैनल का प्रसारण किया जा रहा है।
कुल मिलाकर, न्यूज़ टीवी इंडिया एक ऐसी सोच के साथ आगे बढ़ रहा है, जिसमें खबरों को केंद्र में रखा गया है और दर्शकों के विश्वास को सबसे ऊपर महत्व दिया गया है।



