टीकमगढ़ में अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की सख्ती, मशीन जब्त कर नष्ट

टीकमगढ़, 02 अप्रैल (वेब वार्ता)। टीकमगढ़ जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन में खनिज विभाग, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने लिधोरा तहसील के रतनगुवा गांव स्थित डोडा घाट पर छापेमारी कर अवैध खनन में प्रयुक्त लिफ्टर मशीन को जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया।

जिला खनिज अधिकारी विपुल रावत के नेतृत्व में टीम ने नदी क्षेत्र का निरीक्षण किया, जहां बीच धारा में अवैध रूप से रेत निकालने के लिए मशीन संचालित होती मिली। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जेसीबी की मदद से मशीन को बाहर निकलवाया और उसे पूरी तरह तोड़ दिया, ताकि उसका दोबारा उपयोग न किया जा सके।

नदी किनारे मिले रेत के ढेर

कार्रवाई के दौरान नदी किनारे अवैध रूप से जमा किए गए रेत के बड़े ढेर भी पाए गए। प्रशासन ने इन ढेरों को भी जेसीबी की सहायता से वापस नदी के गड्ढों में भरवा दिया।

इस सख्त कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सक्रिय रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

लगातार जारी है अभियान

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। टीम दिन और रात दोनों समय संदिग्ध क्षेत्रों में निगरानी और छापेमारी कर रही है।

इस कार्रवाई में सहायक खनिज अधिकारी कुलदीप जैन, नायब तहसीलदार सावंत सिंह, नायब तहसीलदार कसोरिया, पुलिस बल, पटवारी और खनिज विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

माफियाओं में बढ़ा डर

प्रशासन की सख्ती से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में भय का माहौल है। अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles