जनकल्याण योजनाओं से हर वर्ग को लाभ: रामकुमार गौतम

जींद, 30 मार्च (वेब वार्ता)। सफीदों विधायक रामकुमार गौतम ने कहा है कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने हर वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं। विशेष रूप से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। जिससे महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और आत्मनिर्भर बन रही हैं। सरकार की योजनाओं के चलते महिलाओं के मान-सम्मान और आमदनी में भी बढ़ोत्तरी हुई है।

विधायक रामकुमार गौतम चार अप्रैल को आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की धन्यवाद एवं विकास रैली बारे सोमवार को ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह रैली न केवल ऐतिहासिक होगी बल्कि सफीदों में अब तक हुई सभी पिछली रैलियों के रिकॉर्ड भी तोड़ेगी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में सफीदों विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिली है। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं में सुधार हुआ है। आने वाले समय में मुख्यमंत्री की इस धन्यवाद एवं विकास रैली के बाद विकास कार्यों का यह सिलसिला और तेज होगा तथा क्षेत्र की अन्य लंबित मांगों को भी प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा।

विधायक रामकुमार गौतम ने कहा कि उन्हें आमजन की समस्याओं और जरूरतों का गहरा अनुभव है। इसलिए वे सदैव प्रयासरत रहते हैं कि अधिक से अधिक लोगों की सहायता की जा सके। उन्होंने सेवा भाव को अपना मुख्य उद्देश्य बताते हुए कहा कि इसी भावना के साथ वे लगातार क्षेत्र के विकास और लोगों की भलाई के लिए कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक कलीराम पटवारी, चंद्र सैनी, राजकुमार जोगी, सोहनलाल, राकेश शर्मा सहित विभिन्न गांवों के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles