IPL 2026 से पहले टिकट ब्लैकिंग रैकेट का खुलासा, पूर्व क्रिकेटर समेत 6 गिरफ्तार

IPL 2026 के आगाज से पहले टिकटों की कालाबाजारी पर कार्रवाई

नई दिल्ली, 27 मार्च 2026 (वेब वार्ता)। IPL 2026 का आगाज शनिवार, 28 मार्च को RCB और SRH के बीच मुकाबले के साथ होने जा रहा है। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। विराट कोहली की मैदान पर वापसी को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है, जिसके चलते टिकटें कुछ ही समय में बिक गईं।

टी20 वर्ल्ड कप से जुड़ा है टिकट ब्लैकिंग का मामला

इसी बीच टिकटों की कालाबाजारी को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। हालांकि यह मामला IPL से नहीं बल्कि टी20 वर्ल्ड कप से जुड़ा है। मुंबई पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल से जुड़ा मामला

जानकारी के अनुसार, भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच के टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग की जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की है।

पूर्व क्रिकेटर समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने 26 वर्षीय बलवंत सिंह सोधा को गिरफ्तार किया है, जो मुंबई अंडर-19 टीम का पूर्व खिलाड़ी रह चुका है। पुलिस के अनुसार, वह इस नेटवर्क का अहम सदस्य था और टिकटों की व्यवस्था कर उन्हें ऊंची कीमतों पर बेचता था।

अब तक इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें एक कॉलेज का स्पोर्ट्स टीचर और एक नॉन-टीचिंग स्टाफ भी शामिल हैं।

25 से 35 हजार रुपये में बेचे गए टिकट

जांच में सामने आया है कि सेमीफाइनल मुकाबले के टिकट 25 हजार से 35 हजार रुपये तक में बेचे गए। आरोपियों ने कुछ टिकट सीधे ग्राहकों को बेचे, जबकि कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए भी बेचे गए।

गेस्ट पास के दुरुपयोग की आशंका

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह भी आशंका जताई जा रही है कि मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े लोगों या मेहमानों को दिए गए पास का दुरुपयोग किया गया। आरोपियों ने इन पास को हासिल कर बाजार में ऊंची कीमतों पर बेचना शुरू कर दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles