वैश्विक तनाव के बीच सोने में जोरदार तेजी
नई दिल्ली, 27 मार्च 2026 (वेब वार्ता)। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते सोने की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है। निवेशक सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे इसके दाम लगातार ऊपर जा रहे हैं।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1.49 लाख के पार
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत में 4,900 रुपये की तेजी आई है, जिसके बाद यह 1,49,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (टैक्स सहित) तक पहुंच गई है।
MCX पर भी सोने की कीमत में उछाल
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल एक्सपायरी वाला सोना करीब 1,40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड कर रहा है। 26 मार्च को भी सोने में मजबूती देखी गई, जब कीमत 5,091 रुपये यानी 3.66% बढ़कर 1,44,003 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई।
कैरेट के अनुसार आज के रेट
IBJA के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 1,46,205 रुपये, 23 कैरेट 1,45,620 रुपये, 22 कैरेट 1,33,924 रुपये, 18 कैरेट 1,09,654 रुपये और 14 कैरेट 85,530 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर रहा।
प्रमुख शहरों में सोने का भाव
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,46,820 रुपये, मुंबई और कोलकाता में 1,46,670 रुपये तथा चेन्नई में 1,46,670 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास रहा। 22 कैरेट सोने की कीमत दिल्ली में 1,34,600 रुपये और मुंबई में 1,34,450 रुपये दर्ज की गई।
ग्लोबल मार्केट में भी तेजी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 157.9 डॉलर की तेजी के साथ 4,559.9 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया है। डॉलर के कमजोर होने और वैश्विक अनिश्चितता के कारण कीमतों में तेजी बनी हुई है।
रिटेल बाजार में 22K सोने के दाम
प्रमुख ज्वेलर्स के अनुसार, 22 कैरेट सोना लगभग 13,250 से 13,290 रुपये प्रति ग्राम के बीच बिक रहा है। हालांकि स्थानीय टैक्स और मेकिंग चार्ज के कारण कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है।
निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूरी
विशेषज्ञों का कहना है कि सोने में निवेश करने से पहले बाजार की स्थिति को समझना जरूरी है। यह जानकारी केवल सामान्य उद्देश्य के लिए है और इसे निवेश सलाह नहीं माना जाना चाहिए।
| कैरेट के हिसाब से शुद्धता | सुबह के रेट | शाम के रेट |
| सोना 24 कैरेट | 146205 रुपये प्रति 10 ग्राम | |
| सोना 23 कैरेट | 145620 रुपये प्रति 10 ग्राम | |
| सोना 22 कैरेट | 133924 रुपये प्रति 10 ग्राम | |
| सोना 18 कैरेट | 109654 रुपये प्रति 10 ग्राम | |
| सोना 14 कैरेट | 85530 रुपये प्रति 10 ग्राम |
24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)
| शहर | 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) | 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) | 18 कैरेट सोना (10 ग्राम) |
| दिल्ली | ₹146820 | ₹134600 | ₹110160 |
| मुंबई | ₹146670 | ₹134450 | ₹110010 |
| कोलकाता | ₹146670 | ₹134450 | ₹110010 |
| चेन्नई | ₹146670 | ₹136000 | ₹113500 |
| पटना | ₹146720 | ₹135000 | ₹110060 |
| लखनऊ | ₹146720 | ₹134600 | ₹110160 |
| कानपुर | ₹146720 | ₹134600 | ₹110160 |
| मेरठ | ₹146720 | ₹134600 | ₹110160 |
| अयोध्या | ₹146720 | ₹134600 | ₹110160 |
| गाजियाबाद | ₹146720 | ₹134600 | ₹110160 |
कमोडिटी बाजार में क्या है सोने की कीमत
डॉलर के कमजोर रहने और मजबूत ग्लोबल रुख के बीच वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत 5,091 रुपये की तेजी के साथ 1,44,003 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल महीने वाला कॉन्ट्रैक्ट का भाव 5,091 रुपये यानी 3.66 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,44,003 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। ग्लोबल बाजारों में अप्रैल डिलीवरी वाले सोना वायदा की कीमत 157.9 डॉलर या 3.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,559.9 डॉलर प्रति औंस हो गया।
आज सोने का भाव (27 मार्च 2026): प्रमुख रिटेलर्स के यहां 22K सोने का भाव
Tanishq 22K Gold: ₹13,290 प्रति ग्राम
Malabar Gold & Diamonds 22K Gold: ₹13,250 प्रति ग्राम
Kalyan Jewellers 22K Gold: ₹13,250 प्रति ग्राम
Joyalukkas 22K Gold: ₹13,250 प्रति ग्राम
नोट: ये रेट बेंगलुरु, मुंबई और चेन्नई जैसे प्रमुख मेट्रो शहरों में लागू हैं, और स्थानीय टैक्स, मेकिंग चार्ज और स्टोर-स्तर की कीमतों के आधार पर इनमें थोड़ा-बहुत अंतर हो सकता है।



