10 साल बाद मां बनेंगी दिव्यांका त्रिपाठी, गोद भराई में दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

- Advertisement -

टीवी की क्यूट एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के फैंस उनके पहले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. कपल ने कुछ समय पहले ही पेरेंट्स बनने की जानकारी दी थी. अब दिव्यांका की गोदभराई की फोटोज भी फैंस का दिल जीत रही हैं.

WhatsApp Image 2026 03 23 at 15.20.59 2026 03 0c219b7595f66ad712107541a7c2f82a

स्टारप्लस के शो ‘ये है मोहब्बतें’में इशिता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के घर खुशियां आने वाली हैं. एक्ट्रेस के मां बनने की खबर ने उनके फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है. अब बेबी शॉवर की फोटोज ने तो ये एक्साइटेड दोगुनी कर दी है.

WhatsApp Image 2026 03 23 at 15.20.59 1 2026 03 cf00a1a6fe68ea6b6eaa1160764173e4

दिव्यांका और विवेक दहिया शादी के पूरे दस साल बाद अपने पहले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. लंबे इंतजार के बाद प्रेग्नेंसी की खबर ने कपल के साथ-साथ फैंस को भी खुश कर दिया है.कपल से लंबे समय से बच्चे को लेकर फैंस सवाल कर रहे थे.

WhatsApp Image 2026 03 23 at 15.21.22 2026 03 ce0fbe13bff64755bc3336aff0cf28b6

अब बेबी शॉवर की फोटोज सामने आते ही वायरल हो गई हैं. इन फोटोज से फैंस की तो खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा. 41 की उम्र के बाद मां बनकर दिव्यांका काफी खुश हैं. उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ ही है.

WhatsApp Image 2026 03 23 at 15.21.33 2026 03 65fe03c941f1fee2475c40efd24502c5

दिव्यांका और विवेक ने पोस्ट शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस को दी थी. अब दिव्यांका के बेबी शॉवर की फोटोज भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, इन फोटोज पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं.

WhatsApp Image 2026 03 23 at 15.21.28 2026 03 ae4e3601acd291f8a5a68f17485f3c3f

वायरल हो रही फोटोज में दिव्यांका लाल रंग के सूट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने सिर पर लाल चुनरी भी ओढ़ी है. मां बनने की खुशी उनके चेहर पर साफ नजर आ रही हैं.

WhatsApp Image 2026 03 23 at 15.21.47 2026 03 ba6c1da09a4d7f9b59e1d5e21517bdc9

बताया जा रहा है कि ये बेबी शॉवर उनके किसी दोस्त ने ऑर्गेनाइज किया है. इस फोटो में विवेक दहिया भी ब्लू शर्ट और ग्रे पैंट में काफी हैंडसम लग रहे हैं. दोनों की जोड़ी पर लोग प्यार लुटा रहे हैं और आने वाले बच्चे के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं.

WhatsApp Image 2026 03 23 at 15.21.58 2026 03 8a999f7134a5a59d1f5719bb9a6d72f0

बता दें कि अब फैंस दिव्यांका और विवेक के आने वाले बच्चे को देखने के लिए एक्साइटेड हैं. बेबी शॉवर में कपल ने केक काटकर सेलिब्रेट किया है. केक पर लिा है, ‘कॉन्ग्रेच्युलेशन दिव एंड विव’ ये केक सभी का ध्यान खींच रहा है.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img