ग्वालियर, मुकेश शर्मा | वेब वार्ता
जन उत्थान न्यास के तत्वावधान में विधायक प्रीमियर लीग 2026 एवं रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन आगामी 1 मई 2026 से एम.एल.बी. कॉलेज मैदान, ग्वालियर में किया जाएगा।
टूर्नामेंट की जानकारी देते हुए ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीश सिकरवार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के 19 वार्डों से लगभग 250 टीमें भाग लेंगी।
फार्म वितरण एवं जमा की तिथि
टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए टीमों के फार्म 20 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक वितरित किए जाएंगे। फार्म प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक न्यास कार्यालय, ललितपुर कॉलोनी, ग्वालियर से प्राप्त किए जा सकेंगे।
भरे हुए फार्म 15 अप्रैल 2026 तक कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा।
पुरस्कार राशि एवं सम्मान
विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे:
- विजेता टीम: ₹1,00,000
- उपविजेता टीम: ₹51,000
- तृतीय स्थान: ₹31,000
- सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: स्कूटी
- सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज/गेंदबाज/विकेटकीपर: ₹11,000 प्रत्येक
- 11 टीमों को प्रोत्साहन राशि: ₹5,100
- मैन ऑफ द मैच: ₹11,000 प्रति मैच
इसके अतिरिक्त, सभी खिलाड़ियों को आयोजन समिति द्वारा टी-शर्ट भी प्रदान की जाएगी।
टूर्नामेंट का शुभारंभ
टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ 1 मई 2026 को शाम 6 बजे एम.एल.बी. कॉलेज मैदान में किया जाएगा।
टूर्नामेंट के प्रमुख नियम
- प्रतियोगिता नॉकआउट आधार पर खेली जाएगी।
- प्रत्येक टीम में 15 खिलाड़ी एवं 1 कोच अनिवार्य।
- प्रत्येक मैच 8-8 ओवर का होगा।
- समय पर मैदान में उपस्थित होना अनिवार्य, देरी पर वॉकओवर।
- अंतिम निर्णय का अधिकार अंपायर व आयोजन समिति को होगा।
- सभी खिलाड़ी ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के निवासी होने चाहिए।
- एक टीम के सभी खिलाड़ी एक ही वार्ड से होंगे।
- आधार कार्ड/वोटर आईडी/ड्राइविंग लाइसेंस की प्रति अनिवार्य।
- न्यूनतम आयु 16 वर्ष निर्धारित।
- खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स शूज व लोअर पहनना अनिवार्य।
- प्रत्येक खिलाड़ी का फोटो फार्म में संलग्न करना आवश्यक।
- दर्शकों के लिए प्रत्येक मैच में लकी ड्रॉ निकाला जाएगा।
पत्रकार वार्ता में उपस्थित पदाधिकारी
पत्रकार वार्ता में न्यास के उपाध्यक्ष विनोद जैन, संयोजक राकेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अवध सिंह धाकरे, सचिव अवधेश कौरव, सह सचिव के.पी. सिंह भदौरिया, नरेन्द्र राजावत, प्रचार सचिव सुरेश प्रजापति, न्यासी महेश कुशवाह एवं आदित्य सिंह सिकरवार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील की है।
👉 खेल और स्थानीय खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप्प चैनल से जुड़ें – Web Varta
ये भी पढ़ें: ग्वालियर में वार्ड 61 को मिली बड़ी सौगात: विधायक डॉ. सिकरवार ने सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन किया








