10 से 20 सालों में इंसानों के लिए नौकरी करना ‘मजबूरी’ नहीं रहेगा : मस्क

– बोले- कई जगहों पर मोर्चा संभाल रहे होंगे एआई और रोबोट

कैलिफोर्निया, 23 नवंबर (वेब वार्ता)। दुनिया जिस तेजी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स की ओर बढ़ रही है, उसी रफ्तार से हमारा काम-काज भी बदल रहा है। अब एक्स, ग्रोक के मालिक एलन मस्क ने दावा किया है कि आने वाले 10 से 20 वर्षों में काम करना इंसान के लिए विकल्प बन जाएगा और यह मजबूरी नहीं होगा। उनका कहना है कि एआई और रोबोट इतने आगे निकल जाएंगे कि ज्यादा तर काम मशीनें ही कर लेंगी।

मस्क ने कहा कि 2035–2045 के बीच मानव श्रम की जरूरत बेहद कम हो जाएगी। एआई और रोबोटिक्स इतनी तेजी से विकसित हो रहे हैं कि लोग केवल अपने शौक और रुचि के लिए काम करेंगे, न कि घर चलाने के लिए। मस्क के अनुसार, भविष्य का काम वैसा होगा जैसे कोई इंसान खेल खेलता है जेसे मजेदार, पसंद का, लेकिन जीवनयापन के लिए जरूरी नहीं होगा। मस्क का तर्क है कि एआई सारे दिमाग वाले काम जैसे कोडिंग, रिसर्च, फाइनेंस, इंजीनियरिंग और रोबोट सारे शारीरिक काम जैसे फैक्ट्री उत्पादन, डिलीवरी, खेत-खलिहान संभाल लेंगे। इससे चीजें बनाना बेहद सस्ता हो जाएगा। जितना चाहिए उससे ज्यादा चीजें हर समय उपलब्ध होंगी। उन्होंने यहां तक कहा कि अगर यह प्रक्रिया जारी रही, तो पैसे की अहमियत भी घट जाएगी। क्योंकि चीजों की कमी ही नहीं रहेगी। हालांकि अनेक अर्थशास्त्री इससे सहमत नहीं हैं।

उनका कहना है कि पैसा केवल चीजें खरीदने का साधन नहीं, बल्कि संसाधन बांटने का तरीका भी है। यह हमेशा किसी रूप में जरूरी रहेगा। मस्क का एक अन्य बड़ा दावा यह भी था कि रोबोटिक्स दुनिया का सबसे बड़ा उद्योग बन सकता है। स्मार्टफोन उद्योग से भी बड़ा। आने वाले वर्षों में करोड़ों रोबोट घरों, फैक्ट्रियों, अस्पतालों और दफ्तरों में काम करते दिख सकते हैं। यह भविष्य नौकरी के बाजार और आर्थिक ढांचे में गहरे बदलाव ला सकता है। विशेषज्ञ मानते हैं कि भले ही मस्क की समयसीमा सही न हो, पर उनका कहना दिशा में सही है। एआई और रोबोटिक्स रोजगार, अर्थव्यवस्था और समाज को तेजी से बदल रहे हैं। असली चुनौती यह है कि दुनिया इस बदलाव के लिए कितनी तैयार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles