Monday, November 24, 2025
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

करूर रैली हादसा: मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी, घायलों से मुलाकात की

करूर, 28 सितंबर (वेब वार्ता)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन चेन्नई से करूर पहुंचे और अभिनेता विजय की रैली में हुई भगदड़ के दौरान घायल हुए लोगों का हालचाल जानने अस्पताल गए।

स्टालिन ने चिकित्सकों से घायलों की स्थिति पूछी, घायलों को ढाढ़स बंधाया और बेहतर इलाज का भरोसा दिया। उन्होंने मृतकों को पुष्पांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों के विलाप और आंसुओं से वह गहरा मर्माहत हैं।

करूर रैली हादसा

करूर में हुई इस त्रासदी में 39 लोगों की मौत हुई, जिनमें 8 बच्चे और 16 से अधिक महिलाएं शामिल हैं। घटना उस समय हुई जब अभिनेता और राजनेता विजय अपनी रैली में समर्थकों को संबोधित कर रहे थे। भगदड़ शाम करीब साढ़े सात बजे शुरू हुई।

भीड़ बहुत बड़ी थी और जैसे ही कुछ लोग बेहोश होकर गिरने लगे, विजय की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद रैली तुरंत रोक दी गई।

राहत और सहायता

मुख्यमंत्री स्टालिन ने मृतकों के परिवारों के लिए 10 लाख रुपये और घायलों के लिए 1 लाख रुपये की सहायता राशि का ऐलान किया। उन्होंने न्यायमूर्ति अरुणा जगदीशन की अध्यक्षता में जांच समिति गठित करने का आदेश दिया और स्थिति का जायजा लेने के लिए सचिवालय में आपात बैठक बुलाई।

अस्पताल का हाल

करूर के अस्पताल में तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री अंबिल महेश भी उपस्थित हुए। वे इस दुखद घटना से भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि लोगों को बार-बार नियमों का पालन करने की चेतावनी दी गई थी। उन्होंने जोर देकर कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest

More articles