Saturday, February 28, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

झुंझुनू में सड़क हादसा, बस और स्कॉर्पियो की टक्कर में 4 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

खेतड़ी, (वेब वार्ता)। जिले के खेतड़ी थाना इलाके में थली गांव के पास एक बस और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत होने से 4 लोगों की मौत हो गई, वहीं 24 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं। आज सवेरे 10:30 के आसपास हुए हादसे में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। सूचना पाकर मौके पर सभी प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे गए हैं।

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि बस सवारियों से भरी हुई थी और सिंघाना से बुहाना की तरफ जा रही थी लेकिन थली के पास पहुंचते ही अनियंत्रित होकर सामने से आ रही स्कॉर्पियो से भिड़ गई, जिससे स्कॉर्पियो में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बस के ड्राइवर को भी गंभीर चोट लगने के कारण उसने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया।

स्कॉर्पियो सवार हमीरवार (खेतड़ी) के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसा इतना भयंकर था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में 24 लोग घायल हुए हैं, जिनका सिंघाना अस्पताल में इलाज जारी है।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img