राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर हरदीप सिंह पुरी और पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, देखें वीडियो

- Advertisement -

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। भारत आज राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (National Space Day) मना रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का संदेश

हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के उपलक्ष्य में उनके दफ्तर में केक काटने का दृश्य है। उन्होंने लिखा:

“23 अगस्त का दिन भारत के लिए गर्व का दिन है। इस दिन दो साल पहले हमारे महान वैज्ञानिकों ने ‘चंद्रयान-3’ की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग कराकर विश्व कीर्तिमान रचा था। इस सफलता के साथ ही भारत चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ऐसा प्रयास करने वाला पहला देश बना था।”

उन्होंने आगे कहा कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 अगस्त को ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया था।

पीएम मोदी का विशेष संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की थीम “आर्यभट्ट से गगनयान तक” भारत के अतीत के गौरव और भविष्य की आकांक्षाओं का प्रतीक है।
पीएम मोदी ने बताया कि भारत वर्तमान में खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी पर अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड की मेजबानी कर रहा है, जिसमें 60 से अधिक देशों के करीब 300 प्रतिभागी शामिल हैं।

उन्होंने युवाओं के लिए इंडियन स्पेस हैकाथॉन और रोबोटिक्स चैलेंज जैसी पहलों की जानकारी दी और कहा कि इन प्रतियोगिताओं से नई पीढ़ी में अंतरिक्ष के प्रति रुचि बढ़ रही है।

पीएम ने कहा:

“भारत जल्द ही अंतरिक्ष यात्री पूल तैयार करेगा। मैं युवाओं को आमंत्रित करता हूं कि इस पहल का हिस्सा बनकर भारत की अंतरिक्ष आकांक्षाओं को नई ऊंचाई दें।”

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से मुलाकात का भी जिक्र किया और कहा कि उनकी बातों में नए भारत के युवाओं के असीम साहस और अनंत सपने झलकते हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img