सीएम भूपेंद्र पटेल ने ऐतिहासिक वडनगर में अत्याधुनिक विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया

- Advertisement -

गांधीनगर, (वेब वार्ता)। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व की नगरी वडनगर में राज्य और केंद्र सरकार की प्रमुख विकास परियोजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वडनगर रेलवे स्टेशन के सामने निर्माणाधीन मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्टेशन हब के काम की प्रगति देखी और इसे शीघ्र पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

मुख्यमंत्री ने रेलवे और राज्य सरकार के पर्यटन विभाग के बीच बेहतर समन्वय तथा इंटीग्रेशन को सुनिश्चित करने पर ज़ोर दिया, ताकि यह परियोजना यात्रियों और पर्यटकों के लिए अधिक सुविधाजनक बन सके।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप, वडनगर का विकास तेजी से हो रहा है। इस परियोजना के अंतर्गत 17 करोड़ रुपए की लागत से मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्टेशन हब और पब्लिक प्लाजा का निर्माण किया जा रहा है। इस हब में पार्किंग, रेस्टिंग एरिया, कैफेटेरिया जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, साथ ही परिसर में दो हजार से अधिक पेड़-पौधे लगाए जाएंगे।

सीएम भूपेंद्र पटेल ने स्वदेश दर्शन योजना के तहत वडनगर के शर्मिष्ठा तालाब, ताना-रीरी पार्क, लटेरी वाव, अंबाजी कोठा तालाब, रेलवे स्टेशन, और फोर्ट वॉल सहित कई अन्य महत्वपूर्ण स्थलों के विकास कार्यों की भी जानकारी ली।

उन्होंने इस परियोजना के गुणवत्ता संरक्षण और समयबद्ध पूर्णता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। गुजरात पर्यटन निगम द्वारा विकसित इस मॉडल ट्रांसपोर्टेशन हब का उन्होंने विस्तार से निरीक्षण किया।

इस अवसर पर विधायक केके पटेल, पर्यटन आयुक्त प्रभव जोशी, गुजरात पवित्र यात्राधाम बोर्ड के सदस्य सचिव रमेश मेरजा, मेहसाणा जिला कलेक्टर एसके प्रजापति, जिला विकास अधिकारी डॉ. हसरत जैस्मीन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img