Wednesday, February 11, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

कुशीनगर : “मन की बात केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश को दिशा देने वाला संवाद है” – विनय जायसवाल

कुशीनगर, ममता तिवारी (वेब वार्ता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का 124वां संस्करण शनिवार को कुशीनगर में उत्साहपूर्वक सुना गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल के आवास पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हुआ।

कार्यक्रम प्रारंभ होते ही वातावरण राष्ट्रभक्ति और सकारात्मक ऊर्जा से भर गया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस संस्करण में देश की उपलब्धियों, जनभागीदारी से हुए बदलाव, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, युवाओं की भूमिका, खेल, अंतरिक्ष, विश्व धरोहर सूची में भारतीय किलों का नाम, स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस, और अगस्त क्रांति जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

विनय जायसवाल का वक्तव्य:

अध्यक्ष श्री विनय जायसवाल ने कहा,

“‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह देश को दिशा देने वाला एक संवाद है। यह समाज के हर वर्ग को जोड़ता है और देशभर में हो रहे प्रेरणादायक कार्यों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करता है।”

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस कार्यक्रम में उठाए गए मुद्दों को आम जन तक पहुंचाएं और प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरणा लेकर अपने क्षेत्र में सेवा और विकास के कार्यों को गति दें।

कार्यक्रम का उद्देश्य:

कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। उपस्थित लोगों ने देश सेवा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम ने सामाजिक एकजुटता और राष्ट्र निर्माण के प्रति जनभावना को और प्रबल किया।

उपस्थित गणमान्य लोग:

इस अवसर पर प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल, भास्कर पाठक, कन्हैया मिश्र, अभय मारोदिया, अभय तिवारी, मानस मिश्र, सन्तोष चौहान, राजेश कुशवाहा, सुनील चौहान, दिव्यमान यादव, राहुल पटेल, मनीष, धर्मदेव साह, आकाश वर्मा, संजय सिंघल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img