उज्जवल निकम ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। राज्यसभा में बृहस्पतिवार को वरिष्ठ वकील एवं न्यायविद् उज्ज्वल निकम ने मनोनीत सदस्य के रूप में शपथ ली। निकम ने मराठी में ईश्वर के नाम पर शपथ ली। शपथ लेने के बाद सदस्यों ने मेजें थपथपाकर उनका स्वागत किया।

निकम एक विख्यात वकील हैं, जिन्होंने सरकारी वकील के रूप में 2008 सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुकदमों को अभियोजन पक्ष की ओर से लड़ा था।  उन्होंने 2024 में मुंबई उत्तर मध्य सीट से भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें वह हार गये थे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाल में चार विशिष्ट नागरिकों उज्ज्वल देवराव निकम, सी. सदानंदन मास्टर, हर्षवर्धन श्रृंगला और डॉ. मीनाक्षी जैन को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया था। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन, 21 जुलाई को सदानंदन, श्रृंगला और डॉ जैन ने उच्च सदन के मनोनीत सदस्यों के रूप में शपथ ली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles