रेखा गुप्ता ने हरियाणा में अपने पैतृक गांव में मनाया जन्मदिन

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हरियाणा स्थित अपने पैतृक गांव नंदगढ़ में शनिवार को अपना 51वां जन्मदिन मनाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य शीर्ष केंद्रीय मंत्रियों तथा भाजपा नेताओं ने 19 जुलाई 1974 को जन्मीं गुप्ता को जन्मदिन पर बधाई दीं।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई। दिल्ली की सेवा में वह हमेशा सक्रिय रही हैं। मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी के कल्याण के लिए कई पहल की हैं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करे।’

गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई देने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि उनका ”सदैव प्रेरणादायक” मार्गदर्शन उनकी (गुप्ता की) सार्वजनिक सेवा यात्रा के लिए निरंतर शक्ति और प्रेरणा का स्रोत है।

गुप्ता ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘मुख्यमंत्री के रूप में मैं ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के आपके दृष्टिकोण को सार्थक परिणामों में बदलने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं।’

केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी ने भी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को उनके जन्मदिन पर बधाई दीं। जुलाना में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पार्टी के अन्य नेताओं ने स्वागत किया। दिल्ली में अधिकारियों ने बताया कि उनका जुलाना और नंदगढ़ में कई कार्यक्रमों में भाग लेने का कार्यक्रम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles