उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी को लेकर आया बड़ा अलर्ट

देहरादून, 18 मार्च (वेब वार्ता)। उत्तराखंड के मौसम में बदलाव होता दिख रहा है। होली के पहले मौसम में एक बार फिर बदलाव हो रहा है। ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वैसे प्रदेश में अभी मौसम शुष्क बना हुआ है और मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडल आने लगे हैं। अगले दो दिन उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। रविवार को देहरादून में चटख धूप खिली रही। हालांकि दोपहर बाद आसमान पर आंशिक बादल मंडराने लगे। जिससे हल्की उमस भी होने लगी थी।

देहरादून का तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किया गया लेकिन क्षेत्र में मैदानी क्षेत्रों में पारा दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। उधर पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। जिससे चोटियों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना भी बन रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के अनुसार अगले दो दिन उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ऊंची चोटियों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है। देहरादून शाहिद आसपास के क्षेत्र में आसमान साफ रहने से लेकर आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।

मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने और अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने के आसार हैं। रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 29.6 और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 29.2 और न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 16.4 और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 20.0 और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img