गोरखपुर में बेरहमी से एक महिला की हुई हत्या

गोरखपुर, ममता तिवारी (वेब वार्ता)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बेरहमी से एक महिला की हत्या कर दी गई। साथ ही उसकी बेटी पर भी जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला की दूसरी बेटी ने घटना की जानकारी दी। हालांकि लड़की हमलावरों की जानकारी नहीं दे पाई। उसका कहना है कि उसे बदमाशों नें अलग कमरे में बंद कर दिया था। घायल लड़की का इलाज जारी है। देर रात हुई घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और लड़की की हालत में सुधार के बाद उसके बयान भी दर्ज किए जाएंगे।
जानकारी के अनुसार गोरखपुर में चौरीचौरा के शिवपुर गांव में शनिवार की रात 1.45 बजे अज्ञात बदमाश एक घर में घुस गए। बदमाशों ने पूनम निषाद (45) पत्नी स्व रविन्द्र की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी। उसकी छोटी पुत्री अनुष्का (13) के ऊपर भी जानलेवा हमला किया गया। जिसमें उसकी हालत गंभीर है और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। महिला की बड़ी बेटी खुशबू (20) ने रात में पुलिस को सूचना दी। खूशबू के मुताबिक उसे बदमाशों ने एक कमरे में बंद कर दिया था।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राहुल शुक्ला ने बताया कि धारदार हथियार से बेरहमी से हमला किया गया है। बीआरडी में इलाज के दोरान मां की मौत हुई है। बेटी की हालत गंभीर है। मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। लड़की को होश आते ही हालत में सुधार होते ही उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। वहीं बड़ी बेटी के बयान दर्ज किए गए हैं। इलाके में सीसीटीवी खोजे जा रहे हैं। आस-पास कोई भी सीसीटीवी फुटेज मिलने पर उनकी जांच की जाएगी। साथ ही पुलिस पड़ोसियों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले में आपसी विवाद, पुरानी रंजिश और लूट के इरादे से हत्या समेत सभी एंगल से जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles