कुशीनगर में पुलिस मुठभेड़ में एक पशु तस्कर घायल व गिरफ्तार

अवैध तमन्चा मय कारतूस एवं चोरी की एक मोटरसाईकिल बरामद

कुशीनगर, ममता तिवारी (वेब वार्ता)। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में आज 29 मार्च को सुबह साढ़े चार बजे थाना कुबेरस्थान क्षेत्रान्तर्गत एक पशु तस्कर व गौकशी की सूचना प्राप्त हुई। इस सूचना पर तत्काल योजना बनाते हुए कुशीनगर पुलिस प्रशासन ने टीमों का गठन किया । जिसमें थाना कुबेरस्थान, थाना कोतवाली पडरौना, थाना रविन्द्रनगर धूस व साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम ने थाना कुबेस्थान क्षेत्रान्तर्गत सेमरा हरदो कठकुइयां ढाला रोड के पास घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल आते दिखाई दिया। जिसको पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया , तो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति द्वारा लक्ष्य साधकर पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायर किया गया। जवाबी प्रतिरक्षा में पुलिस टीम द्वारा फायरिंग की गयी। जिसमें वह व्यक्ति घायल हो गया । जिसकी पहचान मनौव्वर पुत्र गुलाब हुसैन निवासी बसहिया बनवीरपुर थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर के रुप में हुई। जिसको गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से उसके कब्जे से एक अदद अवैध तमन्चा .315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक अदद चोरी की मोटरसाइकिल, एक अदद लकड़ी का ठीहा, एक अदद चाकू, एक अदद रस्सी तथा घटना में प्रयुक्त एक अदद मोबाइल फोन व 720/- रुपये नगद बरामद किया गया है।
इस संबंध में पुलिस कप्तान संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि घायल व गिरफ्तार अभियुक्त को दवा ईलाज हेतु पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भेजा गया है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0-75/2025 धारा 3/5/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम एवं धारा 109,111(2), 317(5), 325 बीएनएस एवं 3/4/25/27 आर्म्स एक्ट थाना कुबेरस्थान मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इस
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज पंत साइबर सेल जनपद कुशीनगर, प्रभारी निरीक्षक रवि राय थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर मय टीम, थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर मय टीम, तथा थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा थाना रवींद्रनगर धूस जनपद कुशीनगर मय टीम के साथ शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles