राज्यअभय वर्मा भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक...

अभय वर्मा भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक (Chief Whip) नियुक्त

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। दिल्ली भाजपा विधायकों की आज हुई बैठक में लक्ष्मी नगर से विधायक अभय वर्मा को मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा एवं मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता की उपस्थिती में दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक में आज विधानसभा परिसर में सम्पन्न हुई।

बैठक में विधानसभा दल की गतिविधियाँ सुचारू रूप से चलाने के लिए मुख्य सचेतक की नियुक्ति को लेकर चर्चा हुई और सभी विधायकों ने निर्णय बैठक में उपस्थित प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा पर छोड़ दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने विधानसभा दल की अध्यक्ष एवं मुख्य मंत्री से चर्चा कर लक्ष्मी नगर से दूसरी बार विधायक चुने गये अभय वर्मा को विधायक दल का मुख्य सचेतक नियुक्त किए जाने की घोषणा की।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि विधायक अभय वर्मा दिल्ली की राजनीति में पूर्वांचल का एक पहचाना हुआ चेहरा हैं और उनके पास विधायक होने के अनुभव के साथ ही कानून की समझ भी है। वह कुशलतापूर्वक मुख्य सचेतक का दायित्व निर्वहण कर सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि अभय वर्मा वर्तमान में 2021 से दिल्ली भाजपा के मुख्य प्रवक्ता हैं। अभय वर्मा प्रदेश भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष और दिल्ली प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष भी रहे हैं। वर्मा दिल्ली विश्वविद्यालय की ला फैकल्टी छात्र संघ के अध्यक्ष रहे। दिल्ली बार एसोसिएशन के दो बार सदस्य भी चुने गये और एक बार अवैतनिक सचिव रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -