Tuesday, February 24, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

भारत और चीन पर दो अप्रैल से पारस्परिक टैरिफ लागू होंगे : ट्रम्प

वाशिंगटन/नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत, चीन, मेक्सिको, कनाडा, दक्षिण कोरिया समेत कई देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने का एलान कर दिया है। ट्रंप ने आज (बुधवार) संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा, “भारत समेत चीन मेक्सिको और कनाडा समेत कई देशों पर टैरिफ लगाएंगे। चीन दोगुना और दक्षिण कोरिया चार गुना ज्यादा टैरिफ लगाता है, जबकि हम उसे सैन्य सहायता देते हैं, लेकिन हम 2 अप्रैल से उस देश पर उतना टैरिफ लगाएंगे, जो देश हम पर जितना टैरिफ लगाता है। बता दें कि इसे रेसिप्रोकल टैरिफ कहा जाता है।”

सवाल ये है कि ट्रंप ने रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने के लिए 2 अप्रैल का ही दिन क्यों चुना? इसका जवाब खुद ट्रंप ने ही दिया। उन्होंने कहा कि वह 1 अप्रैल से पारस्परिक टैरिफ लगाना चाहते थे, लेकिन “अप्रैल फूल डे” का आरोप नहीं लगाना चाहते थे। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ, चीन, ब्राजील और भारत जैसे देश अमेरिका पर अमेरिका द्वारा लगाए जाने वाले टैरिफ से कहीं ज्यादा टैरिफ लगाते हैं। उन्होंने इस स्थिति को अनुचित बताया। ट्रंप ने यह स्पष्ट कर दिया कि जो देश अपने उत्पाद अमेरिका में नहीं बनाते हैं, उन्हें टैरिफ देना होगा और कुछ मामलों में तो हम बड़ी मात्रा में टैरिफ लगाएंगे। बता दें कि अमेरिका ने कनाडा और मैक्सिको से होने वाले आयात पर 25 प्रतिशत का शुल्क मंगलवार से लगा दिया है। चीन की वस्तुओं पर भी 20 प्रतिशत का शुल्क लगाया गया है।

किस पर कितना टैरिफ लगेगा…

कनाडा से आयात- अधिकतर सामानों पर 25% टैरिफ। तेल और बिजली जैसे ऊर्जा उत्पादों पर 10% टैरिफ।

मेक्सिको से आयात- सभी उत्पादों पर 25% टैरिफ लगाया जाएगा।

स्टील और एल्युनिनियम- पहले से लागू 25% टैरिफ आगे भी रहेगा जारी

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img