Monday, February 2, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

हरदोई में जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर की स्कूल चलो अभियान की शुरुआत

हरदोई, लक्ष्मीकान्त पाठक (वेब वार्ता)। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आज कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों स्कूल चलो अभियान रैली में हिस्सा लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी बच्चा स्कूल जाने से न छूटे। रैली के माध्यम से लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया है। बच्चों की रैली कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारम्भ होकर रसखान प्रेक्षागृह के पास समाप्त हुई। बच्चों में रैली के दौरान काफ़ी उत्साह दिखा। रैली समाप्त होने के उपरांत रसखान प्रेक्षागृह में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमावती पीके वर्मा व विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत सिंह बब्बन रहे। सभी अतिथियों, सम्बंधित अधिकारियों व स्कूली बच्चों ने मुख्यमंत्री द्वारा बरेली में दिए गए उदबोधन के लाइव प्रसारण को देखा। मुख्य मंत्री ने गत आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश द्वारा प्राप्त की गयी उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। रसखान प्रेक्षागृह में आयोजित जनपद स्तरीय कार्यक्रम का उदघाटन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गयीं। अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि ने सभी को नवरात्र की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में कायाकल्प कर दिया है। आज अभिभावकों का रुझान परिषदीय विद्यालयों की ओर बढ़ा है। यहाँ शिक्षा के साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा जाता है। बच्चों का टीकाकरण भी कराया जाता है। खेलों के माध्यम से भी बच्चों को प्रोत्साहित किया जाता है। हमारा कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाये। इसका प्रयास हम सबको मिलकर करना है। उन्होंने शिक्षक के रूप में अपने पुराने दिनों को याद किया। जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि देश व प्रदेश दोनों सरकारों की इच्छा सबको शिक्षा देने की है। बच्चे जब विद्यालय में शिक्षा के साथ संस्कार भी ग्रहण करते हैं। हमारी सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक बदलाव किये हैं। बेटियों की शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया। बच्चों को विद्यालय भेजना हम सबकी सामाजिक जिम्मेदारी है। विद्यालयों में मूलभूत व्यवस्थाओं में व्यापक सुधार हुआ है। बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि जनपद में कुल 3446 परिषदीय विद्यालय हैं। 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक सर्वे कर बच्चों का स्कूलों में नामांकन कराया जायेगा। उन्होंने परिषदीय स्कूलों में बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं व ऑपरेशन कायाकल्प के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि निपुण विद्यालयों की संख्या के मामले में जनपद ने प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। कार्यक्रम के अन्त में माननीय अतिथियों ने रंगोली टीम व होनहार बच्चों को सम्मानित किया। मंच का संचालन मनीष मिश्रा ने किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह व स्काउट कमिश्नर अभय शंकर गौड़ व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img