Friday, February 13, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

हरदोई में मंदिर का ताला तोड़कर 25 किलोग्राम पीतल के घण्टा की चोरी

हरदोई, लक्ष्मीकांत पाठक (वेबवार्ता)। कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत ग्राम टिकारी में प्राचीन गोवर्धनी माता मंदिर स्थित हैं। आसपास क्षेत्र व गांवों के बड़ी संख्या में भक्त रोजाना मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचते हैं। अज्ञात चोरों ने गोवर्धनी माता मंदिर टिकारी को रविवार की रात निशाना बनाया। गोवर्धनी माता मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए लगभग 25 किलो पीतल के घण्टो पर हाथ साफ किया, चोरी हुए घण्टों की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 20 हजार रुपये हैं। सोमवार की सुबह मां गोवर्धनी अम्बरसर तीर्थ सेवा समिति के अध्यक्ष राम बहादुर सिंह पुत्र तेज पाल सिंह निवासी ग्राम टिकारी कोतवाली कछौना पूजा-अर्चना करने मंदिर गये थे, तो वह दरवाजे का टूटा ताला देखकर सन्न रह गये, श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए लगभग पीतल के घण्टे सभी गायब थे। जानकारी होने पर ग्रामीणों की काफी भीड़ जमा हो गई। इससे पूर्व में भी अज्ञात चोरों ने तीन बार इस मंदिर को निशाना बना चुके हैं। मां गोवर्धनी अम्बरसर तीर्थ सेवा समिति के अध्यक्ष की सूचना पर कछौना पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई। कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया गया है रविवार की रात अज्ञात चोरों ने मंदिर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर लगभग 25 किलो पीतल के घण्टे चोरी कर ले गए हैं। इससे पूर्व में भी गोवर्धनी माता मंदिर में चोरी हुए घण्टो के संबंध में दिनांक – 05/11/2022 व 06/02/2020 व 30/11/2021 को अज्ञात चोर चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं। पूर्व में पुलिस ने शिथिलता बरतते हुए कार्यवाई करने के नाम पर केवल खानापूर्ति तक सीमित रही, सख्त कार्रवाई न करने के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं, कछौना पुलिस पूर्व में हुई तीनों चोरियों के संबंध में चोरों का कोई सुराग नहीं लगा पाई। इसी के चलते चोरों ने चौथी बार फिर मंदिर को निशाना बनाया और श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाये गए लगभग 25 किलो पीतल के घण्टो पर हाथ साफ कर दिया। मां गोवर्धनी अम्बरसर तीर्थ सेवा समिति का अध्यक्ष राम बहादुर सिंह की सूचना पर कछौना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि गोवर्धनी माता मंदिर टिकारी में चोरी की घटना की जानकारी प्राप्त हुई है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img