Thursday, December 4, 2025
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

कुशीनगर एंबुलेंस सेवा को बेहतर बनाने के लिए सीएमओ ने किया सम्मानित

कुशीनगर, वेबवार्ता (ममता तिवारी)। उत्तर प्रदेश के सभी जनपद में एंबुलेंस सेवा 102/108 अच्छा काम कर रहा है। और सभी जरूरतमंद लोगों को सही सलामत समय पर अस्पताल पहुंचाने का कार्य कर रहा है। बीते मांह 18 से 24 नवंबर तक भारत सरकार द्वारा गठित सीआरएम टीम कुशीनगर जनपद में जांच किया था। जिसमें एंबुलेंस के कार्यों को भी सराहा गया है। जनपद के सीएमओ डॉक्टर सुरेश पटेरिया ने बताया कि जनपद में एंबुलेंस सेवा बहुत अच्छा काम कर रहा है और सभी जरूरतमंद लोगों के लिए समय पर उपलब्ध है। जनपद की रैंकिंग में भी काफी सुधार देखा गया है। सेवा प्रदाता संस्था ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विस को बधाई दिया और जिले के प्रोग्राम मैनेजर श्री रोशन यादव को प्रस्तुति पत्र देकर सम्मानित किया। जिससे एंबुलेंस कर्मचारीयों में खुशी का महौल है और बेहतर काम करने के लिए तैयार है। इस मौके पर प्रोग्राम मैनेजर रौशन यादव ने बताया कि यह ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विस की जीत है और सभी एंबुलेंस कर्मचारीयों की जीत है। हम और अच्छा काम करते रहेंगे और लोगों से अपील की किसी भी आकस्मिक घटना में टोल फ्री नंबर 108 पर कॉल करें और सही सलामत अस्पताल पहुंचे।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest

More articles