प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आज बिहार प्रगति पथ पर अग्रसर : संजय जायसवाल

नोएडा, (वेब वार्ता)। भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर द्वारा आज बिहार दिवस के उपलक्ष्य में एक भारत, श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत सेक्टर-75 स्थित एक बैंक्वेट हाल में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में मुख्य अतिथि बिहार राज्य के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद संजय जायसवाल, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा सहित अन्य उपस्थिति रहे।  प्रेस वार्ता में सांसद संजय जायसवाल ने बिहार की संस्कृति व बिहारी प्रवासियों के विकसित भारत के निर्माण में योगदान पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में आज बिहार प्रगति पथ पर अग्रसर है। आज बिहार में एक्सप्रेसवे के माध्यम से शहरों और गांव की दूरी आपस में बहुत कम हो गई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का गंगा एक्सप्रेसवे आगे चलकर बिहार के शहरों से भी जुड़ेगा। जिससे बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों के मध्य आवागमन में सुविधा और व्यापार में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि भागलपुर एक्सप्रेसवे के बनने से बनारस और भागलपुर के मध्य आवागमन और सुगम होगा और समय की भी बचत होगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बिहार एक समय में भारत के सबसे समृद्धशाली राज्यों में एक था, परंतु मुगलों के आने के बाद से बिहार का व्यापार कम होने लगा और आजादी के बाद 1990 से सन 2005 तक बिहार में एक ऐसा कुशासन और जातीय वैमनस्य देखा गया। जिससे बिहार से लगभग सभी व्यापारी पलायन कर गए थे। आज बिहार में फिर से व्यापारी अपने कल-कारखाने लग रहे हैं और बिहार के लोगों को उन्हीं के क्षेत्र में रोजगार भी उपलब्ध करा रहे हैं।  संजय जायसवाल ने नोएडा में रहने वाले प्रवासी बिहार वासियों से अनुरोध किया कि वे आगामी बिहार चुनाव में वहा निवासित अपने परिवरजनों से भाजपा को वोट करने की अपील करें। उन्होंने कहा की भारत के गौरवशाली इतिहास को कायम रखने में बिहार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक, आध्यात्मिक गतिविधियों का केंद्र बिहार रहा है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए गौतमबुद्ध नगर के सांसद डा. महेश शर्मा ने बिहार व नालंदा की संस्कृतिक विरासत पर चर्चा की। उन्होंने नोएडा में रहने वाले बिहार के निवासियों से आहवान करते हुए कहा कि भाजपा को जैसी जीत उत्तर प्रदेश में दिलवाई हैं वैसी ही जीत बिहार में दिलाने में प्रवासी बिहारियों का विशेष योगदान रहेगा। उन्होंने अपने क्षेत्र के प्रवासी बिहारीजन से आग्रह किया कि वे बिहार में निवासित अपने परिचितों से विशेष संपर्क कर भाजपा की उपलब्धियां साझा करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विगत वर्षों में देश तेज गति से प्रगति कर रहा है और इस प्रगति को मजबूत करने में बिहार के लोगों का पसीना सबसे ज्यादा बहा है, क्योंकि बिहार सदियों से सृजनकर्ता राज्य रहा है, जो स्वयं तपता तो है लेकिन उसका लाभ समाज के हर संभव वर्ग तक पहुंचता है।  प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व विधायक विमला बाथम, भाजपा नोएडा जिलाध्यक्ष महेश चौहान,प्रदेश उपाध्यक्ष बिहार शैलेन्द्र मिश्रा, जुगराज चौहान, उमेश त्यागी, मनीष शर्मा, चंदगीराम यादव, हर्ष चतुर्वेदी, युद्धवीर चौहान, विनोद त्यागी, अमित त्यागी, महेश अवाना, गिरिजा सिंह, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img