सोनीपत ने विधानसभा के प्रश्न काल में उठाया ड्रेन नंबर 6 को ढकने का मुद्दा

सोनीपत, राजेश आहूजा (वेब वार्ता)। बुधवार को हरियाणा विधानसभा के प्रश्न काल में सोनीपत विधायक निखिल मदान ने शहर के बीचों बीच से गुजर रही रही ड्रेन नंबर 6 को ढकने के कार्य का मुद्दा उठाया।

निखिल मदान ने कहा कि शहर के बीच से गुजर रही ड्रेन नंबर 6 को ढकने का कार्य बीच में रुका हुआ है। उनकी सरकार से यही मांग है कि इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करवाया जाए ताकि बरसात के मौसम से पहले शहर वासियों को सीवरेज ओवरफ्लो और जलभराव जैसी समस्याओं से निजात मिल सके।विधायक ने कहा कि शहर के बस स्टैंड परिसर और कई पुरानी कॉलोनियों में ड्रेन का जल स्तर बढ़ने से दूषित जल भराव की समस्या पैदा होती है। बरसात के समय यह समस्या और बढ़ जाती है। निखिल मदान ने कहा कि पूर्व में ड्रेन नंबर 6 को ढकने के लिए 96 करोड़ रु का बजट जारी किया गया था और वर्ष 2020 में यह कार्य शुरू हुआ था। लेकिन अब वो बजट खत्म हो चुका है और एजेंसी द्वारा कार्य बंद कर दिया गया है।
विधायक निखिल मदान ने कहा कि निर्माण कार्य कर रही एजेंसी द्वारा ड्रेन नंबर 6 पर बनी विभिन्न पुलिया पर सीवरेज लाइनों के कनेक्शन नहीं किए गए हैं । उनकी यही माँग है कि इन सीवरेज लाइन को जल्द से जल्द ड्रेन से जोड़ा जाए और ड्रेन को ढकने का कार्य पूरा करवाये जाए।
अब ड्रेन नंबर 6 का कार्य पूरा करने के लिए नगर निगम सोनीपत द्वारा 9 करोड़ रु की अतिरिक्त धनराशि की मांग रखी गई है, जिसे स्टेट लेवल टेक्निकल कमेटी (SLTC)की बैठक में पास किया जाना है। उनकी सरकार से यही मांग है कि जल्द से जल्द राशि जारी की जाए और ड्रेन 6 के काम को पूरा करवाया जाए।

विधायक निखिल मदान के सवाल का जवाब देते हुए शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने सदन में बताया कि ड्रेन नंबर 6 को ढकने का कार्य बरसात के मौसम से पहले पूरा कर लिया जाएगा और इसके लिए जो 9 करोड़ रु की धनराशि नगर निगम सोनीपत द्वारा मांगी गई है उसे भी जल्द ही SLTC की बैठक में पास कर दिया जाएगा। मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि 15 अप्रैल से पहले SLTC की बैठक होगी और बरसात से पहले 30 मई तक ड्रेन नंबर 6 के ढकने का कार्य पूरा हो जाएगा।
इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा ड्रेन नंबर 6 के सौंदर्यीकरण हेतु भी विचार किया जा रहा है। इसके लिए संबंधित विभाग द्वारा विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इस कार्य में 34 करोड़ रुपये की लागत आने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles