पॉलिसी बाजार के नाम पर ठगी करने वाले को पुलिस ने धर दबोचा, 50 से ज्यादा बुजुर्गों को बनाया था शिकार

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। पॉलिसी बाजार का नकली एजेंट बनकर कर पालिसी के नाम पर 50 से अधिक बुजुर्गों के साथ ठगी कर चुके एक आरोपित को उत्तरी-पश्चिमी जिला साइबर थाना पुलिस ने नांगलोई से पकड़ा है। एक बुजुर्ग महिला की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। आरोपित पुलिस ने बचने के बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस अब फरार इसके अन्य साथी का पता लगा रही है। आरोपित की पहचान प्रियेश गिरी के रूप में हुई है।

उत्तरी-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि एक 74 वर्षीय बुजुर्ग महिला गुरमैथ कैंथ ने साइबर पुलिस को बताया कि पॉलिसी बाजार का एक नकली एजेंट प्रियेश उनके स्वास्थ्य बीमा के नवीनीकरण के लिए उनके घर आया था। उसने पॉलिसी की राशि 95 बजार रुपये कथित खाते में ट्रांसफर कर दी। जिसके बाद आरोपित ने उनके वाट्सएप पर आदित्य बिड़ला की स्वास्थ्य बीमा पालिसी भेज दी। उसने पालिसी का सत्यापन करवाया और पाया कि दी गई पॉलिसी जाली है।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपित को पकड़ने के लिए साइबर इंस्पेक्टर दिनेश दहिया के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। टीम ने आरोपित की जानकारी हासिल कर घर पर छापा मारा, लेकिन आरोपित अपने पंजीकृत पते पर नहीं मिला। इसके अलावा आरोपित के डिजिटल फुटप्रिंट्स उठाए गए, डोमेन की जांच की गई और मैनुअल और तकनीकी निगरानी से आरोपित प्रियेश को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर आरोपित ने अपने सहयोगी के साथ इस मामले में अपनी संलिप्तता कबूल की। पुलिस को बताया कि उसने एक वर्ष में 50 से अधिक बुजुर्गों को निशाना बना चुका है। अब पुलिस फरार इसके अन्य साथी का भी पता लगा रही है। आरोपित को पकड़ने के लिए उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img