अंबाला, रजनीकांत चौधरी (वेब वार्ता)। शुक्रवार को 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधायक निखिल मदान ने जिला अंबाला के बराड़ा उप मंडल में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण किया और देशवासियों को शुभकामनाएं दी।
विधायक निखिल मदान ने अनाज मंडी में आयोजित समारोह में जिला पुलिस, एनएसएस और एनसीसी टुकड़ी द्वारा निकाली गई परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली।
इस दौरान विधायक निखिल मदान ने स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के परिजनों और आश्रितों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनको सम्मानित किया।
इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विधायक निखिल मदान ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विधायक का संबोधन
अपने सम्बोधन में विधायक निखिल मदान ने कहा:
“साथियों, आज का दिन केवल एक कैलेंडर की तारीख नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के दिलों में उमड़ी भावनाओं का दिन है, जो हमें याद दिलाता है कि मां भारती की आजादी के लिए अनगिनत वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान देकर हमें आजादी दिलाई।”
उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की सीमाओं पर सीना तान कर खड़े भारतीय सेना के वीर जवानों को नमन किया।
हर घर तिरंगा और देश की सुरक्षा
विधायक निखिल मदान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान को पूरे जोश और उमंग के साथ मनाया जा रहा है और आज पूरा भारत और पूरा हरियाणा प्रदेश तिरंगामय हो चुका है।
उन्होंने कहा:
“कुछ महीने पहले हमने देखा कि किस तरह से पहलगाम में पाकिस्तान के आतंकवादियों ने निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतार दिया और हमारी माताओं-बहनों के सिंदूर को उजाड़ दिया। इस कायरतापूर्ण हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि भारत अपने देश के निर्दोष नागरिकों की मौत का बदला जरूर लेगा और घर में घुसकर लेगा।”
आज बड़े गर्व की बात है कि ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव के तहत सेना ने पाकिस्तान की जमीन पर जाकर आतंकवाद के ठिकानों को ध्वस्त किया और निर्दोष नागरिकों की मौत का बदला लिया।
शहीद परिवारों और योजनाओं पर जोर
मोदी सरकार शहीदों के परिवार के सम्मान और भलाई के लिए लगातार कार्य कर रही है।
जो जवान देश की रक्षा में शहीद हुए हैं उनके परिवार से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जा रही है।
पिछले 11 सालों में 410 परिवारों को सरकारी नौकरी दी गई है।
पिछले 11 वर्षों में देश ने अनेक सफलताएं हासिल की हैं:
पीएम किसान सम्मान निधि
उज्ज्वला योजना
आयुष्मान भारत
पीएम आवास योजना
पीएम सूर्य घर योजना
पीएम गरीब कल्याण योजना
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में:
राम मंदिर निर्माण पूरा हुआ
जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाई गई
भारत आज विश्व में चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।
हरियाणा में विकास कार्य
मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में म्हारा गांव जगमग गांव योजना के तहत 24 घंटे बिजली।
हैप्पी कार्ड से गरीबों को रोडवेज में मुफ्त यात्रा।
हर घर नल से स्वच्छ जल।
पिछले एक साल में 30 हजार युवाओं को बिना पर्ची, बिना खर्चे के नौकरी।
नशा मुक्त अभियान, साइकिल यात्रा और मैराथन से युवाओं को जागरूक किया गया।
महिला सशक्तिकरण के लिए:
लाडो सखी योजना
लखपति दीदी योजना के तहत अब तक 2 लाख 13 हजार महिलाएं लखपति बनीं।
गरीब परिवारों की बहन-बेटियों के विवाह पर:
मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत ₹71,000 तक का शगुन।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हरियाणा में 1.47 लाख परिवारों को मकान।
आयुष्मान भारत योजना के तहत 22 लाख लोगों को मुफ्त इलाज।
किडनी रोगियों के लिए सरकारी अस्पतालों में मुफ्त डायलिसिस सेवा।
रोजगार के लिए 10 नई IMT का लक्ष्य।
सोनीपत के खरखोदा में मारुति सुजुकी का सबसे बड़ा प्लांट शुरू होने जा रहा है।
पर्यावरण और परिवहन
एक पेड़ मां के नाम अभियान – 2 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जाएंगे।
7 शहरों में 450 इलेक्ट्रिक बसें चलाई गईं।
हिसार के महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे से अयोध्या के लिए हवाई सेवा शुरू।
अंतिम संकल्प
“आज इस अवसर पर हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि अपने देश की गरिमा, अखंडता और स्वतंत्रता की रक्षा में सदैव अडिग रहेंगे और एक सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में योगदान देंगे। यही हमारे अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी।”
इस अवसर पर उपस्थित रहे:
बराड़ा नगरपालिका चेयरमैन रजत मलिक, मंडल अध्यक्ष डिंपल राणा, गुलशन डाबर, नीरज गोला, जिला उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोनिका कालड़ा, मनन कालड़ा, बिपिन चंद्र पाल, एसडीएम सत्येंद्र सिवाच, तहसीलदार अंकित बेनीवाल, नायब तहसीलदार गीता राम शर्मा, आलम गिर, जसवंत सिंह, अमरिंदर सिंह, वार्ड नंबर 16 पार्षद गुरजिंदर कौर, पार्षद दिव्या कपूर, लक्की पाहवा, कुलदीप वत्स आदि।







