Wednesday, February 18, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

08 मार्च 2025 दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का किया जायेगा आयोजन

एटा, सुनील यादव (वेब वार्ता)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के तत्वावधान में दिनांक 08 मार्च 2025 दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है।
उक्त के अनुपालन में आम-जन मानस तक राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व को पहुँचाने हेतु विकास गुप्ता, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत एटा, कमालुद्दीन अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा एवं  प्रीतम सिंह लीड बैंक मैनेजर एटा तथा समस्त न्यायिक अधिकारीगण व बैंक अधिकारियों की उपस्थिति में आज दिनांक 04 मार्च 2025 को प्रातः 10:30 बजे जनपद एटा की समस्त बैंकों के प्रचार वाहनों को दिनेश चन्द, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर जनपद न्यायालय परिसर, एटा से प्रचार-प्रसार हेतु रवाना किया गया।
इस अवसर पर अहमद उल्लाह खाँ, पीठासीन अधिकारी, सुश्री प्रीती श्रीवास्तव-III, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कक्ष सं०-01, श्रीमती मनीषा, अली रजा, शशी भूषण शाण्डिल, श्रीमती सारिका गोयल, नरेन्द्र पाल राणा, अनिल कुमार-VII, अनिल कुमार-XI, मंगलदेव, श्रीमती सुरेखा, श्रीमती चारू सिंह, रजत शाहू, श्रीमती मेहा, अमितमणि त्रिपाठी, अर्पित त्यागी, मोहित, अशुतोष खरवार, अभिषेक कुमार, सुश्री गरिमा आर्या, श्रीमती आंचल मलिक आदि न्यायिक अधिकारीगण एवं समस्त बैंक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहें।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img