Monday, February 2, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

आपातकाल बंदियों का सम्मान करना गर्व की बात : वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। देश में आपातकाल की समाप्ति दिवस पर लोकतंत्र सेनानी संघ द्वारा एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में लोकतंत्र विजय दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने देशभर से आए आपातकाल बंदियों को सम्मानित किया। सचदेवा ने कहा कि अगर लोकतंत्र को समझना है तो सबसे पहले लोकतंत्र सेनानी, जिन्होंने आपातकाल का विरोध किया उन्हें समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 21 मार्च को ही देश से आपातकाल हटाया गया था। इस वजह से यह लोकतंत्र की विजय का दिन है। आपातकाल में जिन साथियों ने यातनाएं सही और 19 महीने तक जेल काटी उन सभी के त्याग और बलिदान पर भारतीय लोकतंत्र खड़ा है। यह सौभाग्य की बात है कि आपातकाल में अलग-अलग प्रांतों के लोगों का स्वागत करने के लिए दिल्ली साक्षी बना है। कार्यक्रम में पूर्व केन्द्रीय मंत्री अश्वनी चौबे, लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश सोनी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img