सोनीपत, राजेश आहूजा (वेब वार्ता)। आगामी 2 मार्च को हाथ के निशान पर पड़ने वाली एक-एक वोट सोनीपत नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार पर चोट करेगी। यह बात शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए सोनीपत नगर निगम मेयर पद के उम्मीदवार कांग्रेस नेता कमल दीवान ने कही। उन्होंने कहा कि सोनीपत नगर निगम के पास बजट की कोई कमी नहीं है, लेकिन नीयत की कमी है। जिसकी वजह से आम आदमी के काम नहीं हो पा रहे हैं।
भाजपा उम्मीदवार पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी के पास कैबिनेट मंत्री का पद होने के बावजूद सोनीपत नगर निगम क्षेत्र को बदहाली की तरफ धकेल दिया गया। सोनीपत की जनता ने भाजपा उम्मीदवार राजीव जैन की पत्नी कविता को दस साल का मौका दिया था, लेकिन इन दस सालों में सोनीपत की जनता की बेकद्री होती रही। 2019 के चुनाव में जनता ने उन्हें आईना दिखा दिया था। लेकिन भाजपा उम्मीदवार एक बार फिर से जनता के बीच जाकर वोट मांग रहे हैं। उन्हें लगता है कि जनता सब भूल चुकी है। लेकिन सोनीपत की जनता ने मन बना लिया है कि झूठे वायदे करने वाले लोगों को फिर से आईना दिखाना है। भाजपा सरकार में सोनीपत नगर निगम क्षेत्र की जनता सीवरेज जाम की समस्या से परेशान है। प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र की त्रुटियों से परेशान है। जनता के काम बिना पैसे दिए नहीं हो पा रहे हैं।
कांग्रेस नेता कमल दीवान ने कहा कि अगर सोनीपत की जनता के आशीर्वाद मिला तो सबसे पहले सोनीपत नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार को खत्म किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके पिताजी देवराज दीवान को सोनीपत की जनता ने आशीर्वाद देकर दो बार विधायक बनाया था। जिस तरीके से मेरे पिताजी ने जनता की सेवा की, उसी सोच और नियत के साथ में जनता की सेवा करने के लिए राजनीति में आया हूँ। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ और सिर्फ झूठे वायदे करके लोगों को बहकाने का काम करती है। लेकिन इस बार सोनीपत की जनता भाजपा के खोखले वायदों को समझ चुकी है। कांग्रेस नेता कमल दीवान ने लोगों को आश्वासन दिया कि सोनीपत नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त कर दिया जाएगा। वहीं चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सोनीपत सांसद सतपाल महाराज ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता की आवाज को दबाने का किया है। कमल दीवान दबी हुई आवाज को उठाने का काम करेंगे। इस दौरान सोनीपत के सांसद सतपाल ब्राह्मचारी ने कहा कि सोनीपत के विकास के लिए जनता को एक होना होगा। मुख्य वक्ता के रूप में पहुँचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप शर्मा ने भी लोगों के बीच कमल दीवान के पक्ष में वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा की कमल दिवान के मेयर बनने पर सोनीपत नगर निगम क्षेत्र का सर्वागीन विकास होगा। शहरी और गाँव क्षेत्र के साथ हो रहा भेदभाव खत्म होगा। आने वाली 2 मार्च को हाथ के निशान के सामने वाला बटन दबाकर कमल दिवान को वोट करने की अपील की। जनसभा का आयोजन युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अमनदीप पाराशर ने किया। जहाँ लोगों का हुज़ूम देखने को मिला।
इस दौरान पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक, पूर्व विधायक सुरेन्द्र पंवार, पूर्व विधायक जगबीर मलिक, एडवोकेट मुकेश पन्नालाल, जयभगवान आंतिल, देवेन्द्र शर्मा, पदम दहिया, अमनदीप शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, कमला मलिक, संतोष गुलिया, अशोक छाबड़ा, प्रदीप गौतम, मेघा दीवान, रणजीत कौशिक, राजीव सरोहा, मनजीत गहलावत, प्रेम रेलन, नीलकंठ मुखीजा, मनोज आदि लोग मौजूद रहे।
हाथ के निशान पर पड़ी एक-एक वोट भ्रष्टाचार पर करेंगी सीधा चोट : कमल दीवान
हमारे बारें में
वेब वार्ता समाचार एजेंसी
संपादक: सईद अहमद
पता: 111, First Floor, Pratap Bhawan, BSZ Marg, ITO, New Delhi-110096
फोन नंबर: 8587018587
ईमेल: webvarta@gmail.com