Saturday, February 28, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ नक्शा लांचिंग का जनपद स्तरीय कार्यक्रम

हरदोई, लक्ष्मीकान्त पाठक (वेब वार्ता)। आज विवेकानंद सभागार में माननीय जन प्रतिनिधियों की उपस्थित में नक्शा (नेशनल जियोस्पेशियल नॉलेज बेस्ड लैंड सर्वे ऑफ़ अर्बन हैबिटेशन्स) कार्यक्रम के सम्बन्ध में माननीय केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह की अध्यक्षता में भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। प्रदेश में नक्शा कार्यक्रम हेतु 10 नगर पालिकाओं में चयनित हरदोई के माननीय पालिका अध्यक्ष श्री सुखसागर मिश्र मधुर ने जिला भाजपा अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी को पुष्पगुच्छ भेंट किया। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्य को जल्द से जल्द प्रारम्भ कराया जाये। इस कार्यक्रम से भूमि विवादों का निस्तारण होगा। कर पंजिका भू स्वामित्व नहीं देता है। अब इस समस्या का समाधान होगा। प्रत्येक परिसंपत्ति का सर्वे कर मैपिंग की जाएगी। कार्यक्रम को जनपद में प्रभावित ढंग से क्रियान्वित किया जाये। लोगों को इस कार्यक्रम के सम्बन्ध में जागरूक किया जाये। उन्होंने भारतीय सर्वेक्षण विभाग के अधिकारी से पूरी प्रक्रिया व जमीनी स्थिति के सम्बन्ध में बात की। जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि यह एक बहुत अच्छी योजना है। जमीनी विवादों को सुलझाने में मदद मिलेगी। नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुखसागर मिश्र ने कहा कि प्रदेश की 10 नगर पालिकाओं में चुना जाना हरदोई के लिए गौरव की बात है। इसके लिए वह केन्द्र व प्रदेश सरकार के आभारी हैं। अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने कहा कि सर्वे का कार्य राजस्व व नगर विकास विभाग की संयुक्त टीम द्वारा किया जायेगा। परिसंपत्ति से सम्बंधित डाटाबेस अधिक सटीक होगा। कुल 17 टीमें लगायी गयी हैं। भारतीय सर्वेक्षण विभाग के अधिकारी विवेक कुमार गुप्त ने बताया कि सर्वे ऑफ़ इंडिया इस परियोजना का नोडल विभाग होगा।इस परियोजना के अंतर्गत सभी परिसंपत्तियों का सीमांकन किया जायेगा। सीमांकन में रडार व त्रिआयामी मैपिंग का प्रयोग किया जायेगा। ड्रोन जीपीएस से लैस होगा। अतिक्रमण से सम्बंधित सूचनाएं भी संकलित होंगी। अधिशाषी अधिकारी रामेन्द्र सिंह ने बताया कि यह एक शहरी सर्वेक्षण कार्यक्रम है। इससे जमीन विवाद का समाधान करने में मदद मिलेगी। यह परियोजना अगले 6 माह में पूर्ण होगी। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी राकेश सिंह, समस्त सभासद व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img