यमुना में नहीं गिरेंगे गंदे नाले, सफाई पर खर्च होंगे 500 करोड़, दिल्ली बजट में सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बजट में यमुना की सफाई के लिए 500 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार ने कभी सीवर ट्रीटमेंट प्लांट को कभी कामगार किया ही नहीं गया। कभी उसपर खर्चा हुआ ही नहीं। ऐसे में कैसे यमुना साफ होती। हमने यमुना की सफाई के लिए 500 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। इसमें से 250 करोड़ रुपए सीवज ट्रीटमेंट प्लांट पर खर्च होंगे। 250 करोड़ वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए रखे हैं।

दिल्ली सीएम ने सदन में कहा, ‘सरकार बनते ही हमने सुपर सकर मशीन ऑर्डर कीं। अभी सीवर सकर मशीन दो हैं। 31 को किराए पर लाने के लिए ऑर्डर दिया गया है। गंदे नालों का पानी अब यमुना में नहीं गिरेगा। उसे ट्रीट किया जाएगा इसके बाद साफ पानी को नदी में छोड़ा जाएगा। जिस दिन दिल्ली चुनाव का परिणाम आया था उसी दिन प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की थी कि संकल्प पत्र में यमुना सफाई का वादा दिल्ली सरकार की प्राथमिकता होगी।’

उन्होंने आगे कहा, ‘दिल्ली जो कभी यमुना के निर्मल जल से संचित होती थी। आज जल संकट, सीवेज के बहाव और प्रदूषण से जूझ रही है। जब गंदे नाले नदी में गिरेंगे और आपका कोई प्रयास ही नहीं होगा यमुना को साफ करने का तो यमुना कैसे साफ होगी। पिछली सरकार ने केवल झूठे वादे और कसमें खाईं। पिछली सरकार की उदासीनता की वजह से यमुना जी नाला बना दिया गया। परंतु भाजपा सरकार, प्रधानमंत्री मोदी के साबरमति रिवरफ्रंट और नमामि गंगे जैसी ऐतिहासिक पहलों से प्रेरित होकर हम दिल्ली के जल प्रबंधन को आधुनिक, वैज्ञानिक और सतत विकास से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम यमुना की सफाई को लेकर प्रतिबद्ध हैं। हमारी सरकार निर्णायक कदम उठाएगी और यमुना को निर्मल बनाने का काम करेंगे। इसलिए हमनें 500 करोड़ की लागत से 40 डिसेंट्रलाइज्ड सीवेज प्लांट के लिए आवंटित किए हैं। ताकि कोई भी गंदा नाला यमुना जी में नहीं करे। सीवेज का गंदा पानी वहीं पर ट्रीट कर दिया और यमुना में साफ पानी जाए।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles