वित्तविहीन विद्यालयों में स्मार्ट क्लास उपलब्ध कराये जाने की सदन में माँग

हरदोई, लक्ष्मीकान्त पाठक (वेब वार्ता)। विधानसभा सत्र के दौरान सदन में बोलते हुए एमएलसी इं. अवनीश सिंह कहा कि उत्तर प्रदेश के शिक्षा के स्तर में गुणात्मक सुधार से प्रदेश में संचालित वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों का योगदान उल्लेखनीय है। सरकार ने प्रदेश में प्राथमिक/ माध्यमिक/उच्च शिक्षा के क्षेत्र में संचालित राजकीय / सहायता प्राप्त विद्यालयों के उन्नयन को लेकर बजट में व्यवस्था कर सराहनीय कार्य किया है, प्रदेश में संचालित सभी वित्त विहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयो में स्मार्ट क्लास की सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिससे वर्तमान समय में शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित होती है। जिसपर सरकार द्वारा वित्तविहीन विद्यालयों में स्मार्ट क्लास उपलब्ध कराये जाने की जरूरत है। उन्होंने सरकार से वित्त विहीन विद्यालयों में स्मार्ट क्लास संचालित कराने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles