Thursday, February 12, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

दिल्ली कांग्रेस ने एनएचआरसी से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई त्रासदी की जांच की मांग की

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के निर्देशानुसार आज दिल्ली कांग्रेस के लीगल और मानव अधिकार विभाग के एक प्रतिनिधिमंडल ने 15 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रेलवे के कुप्रबंधन के कारण भगदड़ मचने से हुई लोगों मौत की शिकायत करने हेतू राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें इस दुखद घटना की जांच के लिए समिति के गठन और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व दिल्ली कांग्रेस के लीगल और मानव अधिकार विभाग के चेयरमैन एडवोकेट सुनील कुमार ने किया। प्रतिनिधिमंडल में राजेश गर्ग चेयरमैन बूथ प्रबंधन, एडवोकेट साजिद चौधरी, एडवोकेट शेख इमरान आलम, एडवोकेट निष्कर्ष गुप्ता, एडवोकेट मेघा सेहरा, एडवोकट बाबर, एडवोकेट प्रताप सिंह, एडवोकेट दीपक पाईलेट और लॉ स्टूडेंट कार्तिकेय गर्ग शामिल थे। देवेन्द्र यादव ने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर विभाग के कुप्रबंधन के कारण लोगों की मौत हुई जिसके लिए सीधा रेलवे विभाग जिम्मेदार है। भविष्य में ऐसी भगदड़ न मचे रेलवे दिशा निर्देश जारी करें और दिल्ली और दूसरे राज्यों के दिल्ली से कुंभ जाने वालों की जान को बचाया जा सके। कुंभ में अवव्यवस्था के कारण 29 जनवरी को भी प्रयागराज में भगदड़ मचने से 35-40 लोगों की मृत्यु हुई थी, लेकिन केन्द्र व राज्यों सरकारों ने इस पर कोई संवेदनशीलता नही दिखाई। रेलवे की लापरवाही और कुप्रबंधन के कारण दिल्ली में लोगों ने अपनी जान गंवाई। देवेन्द्र यादव ने कहा कि 144 साल बाद पवित्र कुंभ में करोड़ों भारतीयों की आस्था है कि वो गंगा समागम में डुबकी लगाए, जिसके लिए केन्द्र सरकार सहित राज्य सरकारें भी लोगां को प्रोत्साहित कर रही है, लेकिन लोगों के लिए न तो राज्यों के रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, और यातायात की कोई व्यवस्था है और न ही कुंभ स्थल को आम नागरिकों के लिए व्यवस्थित किया गया है। उन्होंने कहा कि जब केन्द्र सरकार और उत्तर प्रदेश की सरकार कुंभ में करोड़ों लोगों के डुबकी लगाने का श्रेय लूट रही है तब कुंभ में या कुंभ के लिए जाने वालें लोगों की मृत्यु के लिए भी भाजपा की केन्द्र सरकार को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। देवेन्द्र यादव ने कहा कि अकेले नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्रति घंटा 1500 टिकट बेची जा रही है, ट्रेनों में देरी, रेलवे यातायात अव्यस्थित होने से कुंभ श्रद्धालुओं की यात्रा को व्यवस्थित करने के लिए रेलवे अपनी कार्य योजना तैयार करें। प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग से मांग की है कि रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ की शीघ्र जांच हेतू एक जांच समिति का गठन करे और निर्दोष श्रद्धालुओं की मौत के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही हो सके।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img