Sunday, October 19, 2025
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

बाइक सवार तीन से लूटपाट, एक शख्स की मौत; सभी आरोपी फरार

भाटापारा, (वेब वार्ता)। छत्तीसगढ़ के भाटापारा में एक वारदात सामने आई है। बाइक सवार लोगों से लूटपाट हुई है। भाटापारा-शिवनाथ नदी सेमरियाघट रोड ग्राम अमलडीहा मारो चौकी क्षेत्र की घटना बताई जा रही है। मुंगेली निवासी तीन लोग अपने बाइक पर धान बेचने भाटापारा कृषि उपज मंडी आ रहे थे। रास्ते में अज्ञात लोगों के द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम देते हुए चाकू से ताबड़तोड़ पेट में वार कर एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या कर दी। लगभग आठ हजार रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। भाटापारा ग्रामीण पुलिस एवं ग्राम मारो चौकी पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest

More articles