कम्बल वितरण समारोह का आयोजन

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। कन्फिन होम बैंक, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय दिव्यांग संस्थान और पूर्वांचल विचार मंच के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को कम्बल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तकरीबन 50 दिव्यांगों और जरूरत मंद महिलाओं और पुरुषों को कम्बल वितरित किया गया। पूर्वांचल विचार मंच के अध्यक्ष डॉ. राकेश रमण झा ने उपस्थित व्यक्तियों का स्वागत एवं मंच संचालन किया। कम्बल वितरण बैंक के उप प्रबंधक शारीक, समाजसेवी अरुण शर्मा, हेमंत त्यागी, यूसुफ सैफी, विनय तिवारी, अमित यादव, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय दिव्यांग संस्थान की सोशल वर्कर शहनाज द्वारा किया गया। कार्यक्रम में गुंजन तिवारी, सोनू सिंह, योगिता, सुष्मिता राणा ने सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की। कम्बल प्राप्त करने के लाभर्थियों में जुनैद, धर्मेन्द्र, लक्ष्मण, आसिफ और सूरज थे।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img