द्वारकाधीश के दर्शन के लिए पदयात्रा पर निकले अनंत अंबानी

-10 अप्रैल को द्वारकाधीश धाम में मनाएंगे अपना जन्मदिन

जामनगर, (वेब वार्ता)। रिलायंस परिवार के अनंत अंबानी 10 अप्रैल को अपना जन्मदिन द्वारकाधीश धाम द्वारका में मनाएंगे। इसके लिए वे जामनगर से द्वारका के लिए पदयात्रा पर अभी ही निकल चुके हैं। शनिवार को यात्रा का दूसरा दिन है और अब तक उन्होंने 24 किमी पैदल यात्रा पूरी की है। जामनगर से द्वारका की दूरी करीब 150 किमी है। 27-28 मार्च की मध्य रात्रि जामनगर के वनतारा से जेड प्लस सिक्योरिटी में अनंत अंबानी ने द्वारका के लिए पदयात्रा की शुरुआत की। वे रोजाना 10-12 किमी पैदल चलेंगे और करीब 10-12 दिनों में 150 किमी की दूरी तय करेंगे। उनके साथ पुरोहित-ब्राह्मण, मित्र और सुरक्षाकर्मी चल रहे हैं। यात्रा के दौरान वे आमजनों के साथ जय द्वारकाधीश का घोष करते सुनाई देते हैं। उन्हें लोगों के साथ सेल्फी लेते देखा गया। अंबानी परिवार का द्वारकाधीश में अपार श्रद्धा है। मुकेश अंबानी पहले भी द्वारकाधीश का दर्शन करने आ चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles