बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय एवं मजबूत करने में सहयोग करें सभी सभासद : रवि मिश्रा

- Advertisement -

बलरामपुर, (वेब वार्ता)। नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा का भाजपा सभासदों द्वारा रविवार को जोरदार स्वागत किया गया। रविवार सुबह नगर पालिका सभागार में आयोजित स्वागत समारोह में नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा का माल्यार्पण कर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर भाजपा सभासदों द्वारा स्वागत किया गया। रवि कुमार मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए,सभासदों से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए अनुरोध किया गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभासद बूथ से जुड़ा हुआ जनप्रतिनिधि हैं,उसके द्वारा ही संगठन को सक्रियता और मजबूती बूथ स्तर पर मिल सकती हैं।
इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस, संजय शुक्ल,गौरव मिश्र,सुभाष पाठक,संजय मिश्रा,राघवेंद्र कांत सिंह,अक्षय शुक्ला,विनोद गिरी,राजेश कश्यप,आनंद किशोर,मनोज यादव,मनोज साहू,सुशील साहू,संदीप मिश्र,मनीष तिवारी,सिद्धार्थ साहू सहित कर्मचारियों आदि ने स्वागत किया।

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img