ई पेपर
Tuesday, September 16, 2025
WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक
सब्सक्राइब करें
हमारी सेवाएं

ईशान के आउट होते ही मायूस हुई काव्या

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन आईपीएल के दूसरे ही मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खाता खोले बिना ही पेवेलियन लौट गये। इस मैच में ईशान के आउट होते ही टीम की मालकिन काव्या मारन मायूस नजर आयीं। काव्या को पहले मैच की तरह इस मैच में भी ईशान से आक्रामक पारी की उम्मीद थी पर वह शार्दुल ठाकुर का शिकार बन गये। काव्या दूसरे मैच में भी अपनी टीम का हौंसला बढ़ाने के लिए दर्शकों के बीच बैठीं थी। शार्दुल ने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर सलामी बल्लेबातज अभिषेक शर्मा को आउट किया। इसके बाद दूसरी गेंद पर ईशान किशन को शिकार बनाया। ईशान ने पहले मैच में शतक लगाया था। ईशान किशन को 2024 में मेगा नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस ने रिलीज़ कर दिया था। राजस्थान के खिलाफ ईशान ने 107 रन बनाए थे जो आईपीएल में उनका पहला शतक था। ईशान ने साल 2016 में गुजरात लायंस के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था, जिसके बाद 2018 में मुंबई ने उन्हें 6.20 करोड़ में खरीदा था।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

वेब वार्ता समाचार एजेंसी

संपादक: सईद अहमद

पता: 111, First Floor, Pratap Bhawan, BSZ Marg, ITO, New Delhi-110096

फोन नंबर: 8587018587

ईमेल: webvarta@gmail.com

सबसे लोकप्रिय

खबरें और भी