भारत और अफ्रीका एक-दूसरे की क्षमताओं पर करें विश्वास: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने CII इंडिया-अफ्रीका कॉन्क्लेव में रखी बात

- Advertisement -

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित 20वें सीआईआई इंडिया-अफ्रीका बिजनेस कॉन्क्लेव में भाग लेते हुए भारत और अफ्रीका के बीच आपसी विश्वास और सहयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का उद्देश्य न केवल कृषि उत्पादन बढ़ाना है, बल्कि इसे एक स्थायी और लाभदायक व्यवसाय बनाना है।

‘खेत से भविष्य तक: भारत का अनुभव साझा करना – हरियाणा की कहानी’ विषय पर आयोजित सत्र में मुख्यमंत्री सैनी ने कहा, “हमें एक-दूसरे की क्षमताओं पर विश्वास करना चाहिए और नए अवसरों को मिलकर तलाशना चाहिए। भारत और अफ्रीका के बीच यह साझेदारी मानवता, गरिमा और एक साझा भविष्य के लिए एक शक्तिशाली संदेश है।”

कृषि क्षेत्र में सहयोग पर जोर

मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा सरकार खेती से लेकर बाजार तक हर कदम पर किसानों की मदद कर रही है। उन्होंने अफ्रीकी देशों से भारत की उन्नत कृषि तकनीकों और अनुभवों को साझा करने का आग्रह किया। सैनी ने कहा, “हम हरियाणा के लोग बिजनेस टू बिजनेस और गवर्नमेंट टू गवर्नमेंट डील नहीं करते, बल्कि हार्ट टू हार्ट डील करते हैं।”

ग्लोबल साउथ की एकता का समर्थन

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ग्लोबल साउथ के विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि विकासशील देशों की आवाज को मजबूती से उठाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “ग्लोबल साउथ की एकता से ही वैश्विक समस्याओं का समाधान संभव है। सामूहिक विकास के लिए सहयोग और साझेदारी जरूरी है।”

हरियाणा की स्टार्टअप नीति की जानकारी

सैनी ने हरियाणा की स्टार्टअप नीति 2022 का विस्तार से उल्लेख किया, जिसमें पूंजी सब्सिडी, लीज रेंट सब्सिडी, जीएसटी में छूट, क्लाउड स्टोरेज सहायता और सीड फंडिंग जैसी सुविधाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस नीति के तहत प्रदेश में 9,500 स्टार्टअप शुरू किए गए हैं, जिनमें 50% संस्थापक महिलाएं हैं। उन्होंने कहा, “हमने अगले चरण में महिलाओं की भागीदारी 60% तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है।”

सीआईआई की भूमिका की सराहना

मुख्यमंत्री ने CII (कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री) की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था उद्योग जगत और सरकार के बीच एक सेतु का काम कर रही है। उन्होंने कहा, “CII ने उद्योग जगत के विकास और प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।”

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img